{"_id":"a3c9c4ad68bb0aa5cea0dcf5ef274b5c","slug":"hightech-ramlila-founder-ravinder-grover-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइटेक रामलीला के फाउंडर रविंदर ग्रोवर नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइटेक रामलीला के फाउंडर रविंदर ग्रोवर नहीं रहे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Jun 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को पहली हाइटेक रामलीला देने वाले डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर रविंदर ग्रोवर का शनिवार दोपहर जीएमसीएच-32 में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 60 वर्षीय ग्रोवर एक मझे हुए थिएटर कलाकार थे और पिछले तीस साल में उन्होंने जसपाल भट्टी, हरभजन मान और योगराज जैसे कलाकारों के साथ फिल्मों और टीवी सीरियलों में भी काम किया।
विज्ञापन
उन्हें बीते सोमवार को सांस की परेशानी की वजह से जीएमसीएच-32 में दाखिल कराया गया था। उनके बेटे राघव ने बताया कि दो साल से उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर से सांस दी जाती थी। बेटी पलक ने आरोप लगाया कि सेक्टर 22 के डाट सेंटर के डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनके पिता की मौत हुई।
विज्ञापन
2012 में उन्हें खांसी और बुखार की शिकातय पर सेक्टर 22 की डिसपेंसरी में दिखाया था। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें टीबी है। उसके बाद उन्हें करीब छह माह टीबी की दवा दी गई और सेहत में सुधार नहीं होने पर उन्हें जीएमसीएस-32 के दिखाया गया। वहां के डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें टीबी नहीं है। उन्हें गलत दवा दी गई है।
विज्ञापन
पलक के अनुसार पिता को सोमवार को इमरजेंसी में वेंटिलेटर पर रखा गया। उनका प्रॉपर तरीके से वहां ध्यान नहीं रखा। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें आईसीयू में रखना पड़ेगा। प्राइवेट अस्पताल लेकर जाइए। उसके बाद उनके परिजनों उन्हें इस्कान अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां पर खर्च ज्यादा आने की वजह से फिर दोबारा जीएमसीएच में आईसीयू में बेड दिया गया।
ग्रोवर द्वारा हाल ही में बनाई गईं चार शार्ट फिल्में यू-टयूब पर राघव आर्ट्स नाम से हैं। चंडीगढ़ में पहली बार उन्होंने राम कथा को ढाई घंटे में बिना रुके लाइट एंड शो के माध्यम से दिखाया था। ग्रोवर इन दिनों डॉ. शंकर सेस के लिखे नाटक कोमल गंधार का निर्देशन कर रहे थे। बीच में ही उनकी तबीयत खराब हो गई।
ग्रोवर के साथ रामलीला कर चुकीं कौशल्या ने बताया कि हाइटेक रामलीला का दूसरा शो नेहरू पार्क में दिखाया गया था और उसमें पांच हजार लोगों की भीड़ उमड़ी थी। 2007 से 2011 तक दोनों ने साथ काम किया। वह जसपाल भट्टी की फिल्म माहौल सिंह, टीवी सीरियल उल्टा पुल्टा, फ्लाफ शो में, एक्टर योगराज सिंह के साथ फिल्म थाना सरगना दा, गुरदास मान के साथ शहीदे मोहब्बत में अहम भूमिका निभा चुके हैं।