फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   highcourt dircets for property details should be online

सभी प्रॉपर्टी की जानकारी हो ऑनलाइन, मालिकों को मिले पासवर्ड

Sat, 15 Apr 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 15 Apr 2017 09:27 AM IST
विज्ञापन
highcourt dircets for property details should be online
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
अतिक्रमण और बेनामी संप‌ित्‍त्‍ा को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रॉपर्टी की जानकारी ऑनलाइन करने को कहा है। जिसका यूजरनेम और पासवर्ड प्रॉपर्टी के मालिक के पास होना जरुरी है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अवैध कब्जों, बेनामी संपत्ति और भू-माफिया को लेकर अहम आदेश जारी करते हुए हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की सभी प्रॉपर्टी का ब्यौरा ऑनलाइन करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एक पत्र पर संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने इस दिशा में अहम आदेश दिए हैं, जिससे हर तरह की प्रॉपर्टी पर नजर रखना आसान हो जाएगा।  हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब और यूटी प्रशासन को आदेश जारी कर टिप्पणी की कि लोगों की खून-पसीने की कमाई से बनाई गई संपत्ति को कब्जों से बचाने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा और इस मामले में हाईकोर्ट निगरानी करेगा कि यह कार्य पूरा हो।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने कहा कि रिकार्ड को सही तरीके से अपडेट करने की जरूरत है, जिससे प्रॉपर्टी के मालिकों को भी इससे जुड़ी ट्रांजेक्शन की जानकारी ऑनलाइन ही उपलब्ध हो सके। रिकार्ड को डिजिटलाइज व ऑनलाइन करने की जरूरत बताते हुए अदालत ने कहा कि इसका सबसे ज्यादा फायदा एनआरआई को मिलेगा क्योंकि वे अपनी संपत्ति से बेहद दूर हैं और अक्सर वापस आने पर पता चलता है कि संपत्ति पर कब्जा हो गया है या इसे बेचा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में एक ठोस प्रणाली बनाने की जरूरत है, जिससे उन्हें उनकी संपत्ति के रिकार्ड से जुड़ा एक्सेस दिया जा सके। ऐसा केवल तभी हो सकता है जब इस रिकार्ड को डिजिटल कर ऑनलाइन किया जाए।

अधिकारियों और कर्मियों को दें ट्रेनिंग

highcourt dircets for property details should be online
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट
प्रापर्टी संबंधी मामलों में अफसरों को ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए इस प्रकिया की जानकारी दी जाए ताकि वे रिकार्ड व इससे जुड़ी सेवाओं को प्रदान करने में और अधिक सक्षम हो सकें। कोर्ट ने कहा कि उनका मानना है कि अफसरों को अपडेट नहीं किया जा रहा है और ऐसे में ट्रेनिंग प्रोग्राम ही ऐसा जरिया है, जिससे उन्हें नई तकनीक से फ्रेंडली बनाया जा सके।

यूजरनेम और पासवर्ड दिया जाए:
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ ऐसा सिस्टम तैयार करें, जिससे व्यक्तिगत संपत्ति से जुड़ी जानकारी को ऑनलाइन किया जा सके। इस संपत्ति से जुड़ी जानकारी, मालिकाना हक और बाकी दस्तावेजों का इसके मालिक को एक्सेस देने के लिए उन्हें यूजरनेम व पासवर्ड मुहैया करवाया जाए।

इससे एक ओर जहां मालिक को उसकी संपत्ति से जुड़ी हर जानकारी मिल जाएगी, वहीं किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से बचना भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed