{"_id":"5958f4444f1c1b3b168b4605","slug":"high-voltage-wires-electric-shock-to-four-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को करंट से बचाने लगी तो बेटी, फिर पड़ोसी महिला और युवक भी चिपक गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को करंट से बचाने लगी तो बेटी, फिर पड़ोसी महिला और युवक भी चिपक गए
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली करंट से झुलसी महिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आई मां को बचाने के लिए आई बेटी, पड़ोसी महिला और युवक भी चिपक गए और चारों बुरी तरह झुलस गए। घटना पंजाब के मोगा की है। गांव रणिया में हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से चार लोग झुलस गए। उनको स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मामले की जांच कर रहे एएसआई जगसीर सिंह ने बताया कि गांव रणियां के बुर्ज दुना रोड पर दलित बस्ती में गुरनाम सिंह व अन्य लोगों के घरों की छत पर हाई वोल्टेज लाइन की तारें काफी नीचे हैं। गुरनाम सिंह की पत्नी मनजीत कौर टेलीविजन की डिश ठीक करने के लिए छत पर चढ़ी तो अचानक हाई वोल्टेज लाइन की तारों में आाए करंट ने उसको चपेट में ले लिया। शोर सुनकर उसकी बेटी अमनदीप कौर छुड़ाने के लिए छत पर चढ़ गई तो वह भी चपेट में आ गई।
शोर सुनकर पड़ोसी महिला भी छुड़ाने गई तो वह भी उनके साथ ही चिपक गई। तीनों को करंट लगा देख एक युवक बिल्लू सिंह बचाव में आया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह सभी को छुड़ा कर उन्हें छत से नीचे उतारा। थाना बधनी कलां पुलिस, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मेंबर एवं सीनियर अकाली नेता जत्थेदार हरिंदर सिंह रणिया मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने करंट से झुलसे चारों लोगों को स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। रणियां ने बताया कि इस हाई वोल्टेज तारों से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन पावरकॉम या ट्रांसमिशन कंपनी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।