फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Security Registration Number Plate process in chandigarh

CH-01-AK सीरीज के वाहन चालक यहां ध्यान दें

Thu, 01 May 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 May 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
High Security Registration Number Plate process in chandigarh

आरएलए की ओर से वीरवार से सीएच-01-एके सीरीज के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


इस सीरीज के लिए एक महीने का समय दिया गया है। ऐसे में 1 जून के बाद एके सीरीज के जिन वाहनों पर एचएसआरपी नहीं लगी है, उनके चालान काटे जा सकते हैं।

इससे पहले आरएलए की ओर से सीएच 01-एआर, सीएच-01-एक्यू और सीएच-01-एपी, सीएच-01-एएन, सीएच-01-एएम, सीएच-01-एएल सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


एएल सीरीज के वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए दिया गया एक माह का समय बुधवार को पूरा हो गया। वाहन पर एचएसआरपी लगाने के लिए लोगों को अपने सेक्टर के अधीन आने वाले कार्यालय में जाना होगा। यह नंबर प्लेट सेक्टर-17 स्थित आरएलए के अलावा सेक्टर-42 स्थित एसडीएम (साउथ) और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसडीएम (ईस्ट) कार्यालय में लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे लगा सकते हैं एचएसआरपी
वाहन चालकों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए सादे कागज पर आवेदन करना होगा। इसमें उन्हें वाहन का चैसिस नंबर, इंजन नंबर, मेक, मॉडल लिखना होगा। साथ ही इंश्योरेंस की कॉपी और आरसी की कॉपी भी आवेदन के साथ लगानी होगी। इसे अपने सेक्टर के अधीन आने वाले तीनों में से किसी एक कार्यालय में जमा कराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed