फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   high security ragistration plate by chandigarh rla

पहले पर्ची कटवाएं, अगले 3 दिन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं

Wed, 06 Dec 2017 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Dec 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
high security ragistration plate by chandigarh rla
vip number
पहले पर्ची कटवाइए, रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से अब तीन दिन में हाई सिक्योरिटी प्लेट लगा दी जाएगी। आरएलए में दो दिसंबर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के काउंटर मई 2016 में बंद हो गए थे।
विज्ञापन


ये 2 दिसंबर को दोबारा लगना शुरू हो गए हैं। अब आरएलए की सेक्टर-17, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 और सेक्टर-42 स्पोर्ट्स ग्राउंड स्थित यूनिट में पर्ची तीन दिन में मिल जाएगी। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं लगने के कारण वाहन मालिकों को अलग नंबर लगाने पड़ते थे।
विज्ञापन


आरएलए ने वाहनों पर तीन दिन के भीतर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाने की तैयारी कर ली है। आरएलए कैप्टन करनैल सिंह ने बताया कि एचएसआरपी लगाने का ठेका एक कंपनी को दे दिया गया है। एचएसआरपी काउंटर से पर्ची कटने के बाद सभी नंबरों को तीन से पांच दिन के अंदर लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट सेक्टर-42, इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-18 एसटीए दफ्तर में लगाई जाएगी। इसके लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लोग तीनों काउंटर से पर्ची जाकर कटवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed