फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court News, High Court News related to education

किसी राज्य ने नहीं लिया जेबीटी कोर्स बंद करने का निर्णय : एनसीटीई

Thu, 08 Feb 2024 03:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
High Court News, High Court News related to education
किसी राज्य ने नहीं लिया जेबीटी कोर्स बंद करने का निर्णय : एनसीटीई
विज्ञापन

-भविष्य के लिए भर्तियों में जेबीटी पास करने वालों को माना जाएगा पात्र
-निजी कॉलेजों को मान्यता वापिस लेने का नोटिस एनसीटीई ने ले लिया है वापस
अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़।

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ने हाईकोर्ट में स्पष्ट किया कि देश भर में केवल हरियाणा ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) या जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) कोर्स को बंद करने का निर्णय लिया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि राज्य ने यह निर्णय अपने विवेक से लिया है और जेबीटी पास करने वालों को भविष्य की शिक्षक भर्तियों के लिए पात्र माना जाएगा। हरियाणा सेल्फ फाइनेंस प्राइवेट काॅलेज एसोसिएशन ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार के जेबीटी कोर्स बंद करने के फैसले को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने एनसीटीई से पूछा था कि जेबीटी को बंद करने की प्रक्रिया कैसे आरंभ होगी और क्या हरियाणा के अतिरिक्त देश का अन्य कोई राज्य इसे बंद करने जा रहा है। एनसीटीई ने हलफनामे में बताया कि सरकार ने सात नवंबर 2022 को राज्य में जेबीटी कोर्स बंद करने का फैसला लिया था। एनसीटीई ने 395 वीं बैठक में इस मुद्दे पर विचार किया और राज्य के संबंधित संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा कि क्यों न उनकी जेबीटी कोर्स के लिए मान्यता वापस ले ली जाए। इसके बाद मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गया था और एनसीटीई ने कारण बताओ नोटिस को स्थगित कर दिया। इसके आगे एनसीटीई ने अपने विस्तृत हलफनामे में कहा है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 को मंजूरी दे दी है। इस नीति में शिक्षा व शिक्षकों को लेकर नीतिगत बदलाव किए गए है। इसके अनुसार शिक्षक बनने के लिए चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम न्यूनतम योग्यता होगी। यह इस बात पर आधारित है कि स्कूली शिक्षा सभी स्तरों पर छात्रों को प्रेरित करे और योग्य व पेशेवर शिक्षक छात्रों को पढ़ाएं।

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

जवाहरपुरी में टूटी पड़ी सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed