फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Court concern over rising data on death of pedestrians and cyclists

सड़क पर पैदल चलने वाले सुरक्षित क्यों नहीं, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Sat, 05 Aug 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Aug 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
High Court concern over rising data on death of pedestrians and cyclists
- फोटो : Demo Pic
सड़कों पर दुर्घटनाओं के चलते पैदल और साइकिल सवारों की मौत के बढ़ते आंकड़ों पर चिंता जताते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब और यूटी प्रशासन से जवाब- तलब किया है।
विज्ञापन


मौत के बढ़ रहे आंकड़े पर हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि एक ओर प्रदूषण कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और लोगों को साइकिल चलाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तो दूसरी ओर इस प्रकार के आंकड़े सामने आ रहे हैं। इस प्रकार की स्थिति प्रदूषण को कम करने केलक्ष्य को पूरा करने के लिए आदर्श नहीं है।
विज्ञापन


अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट को बताया जाए कि सड़कों पर साइकिल चालकों और पैदल चलने वालों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। खासतौर पर चंडीगढ़, लुधियाना, बठिंडा, मोहाली और गुड़गांव में इसके लिए क्या किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों में काफी संख्या में वाहन हैं और वहां पर पैदल चलने और साइक्लिंग को बढ़ावा देना जरूरी है। ऐसे में इन शहरों को फोकस में रखकर सुनवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। हाई कोर्ट ने कहा की यह देखने में आया है की इन शहरों में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों में साइकिल चालक और पैदल चलने वाले लोग शामिल हैं। ऐसे में हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता और संजीदगी से लेते हुए अगली सुनवाई पर जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed