फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   STF tightens noose on gangsters 512 accused arrested in Haryana

गैंगस्टर्स पर एसटीएफ का शिकंजा: हरियाणा में 512 आरोपी गिरफ्तार, विदेश से भारत लाए गए 14 गैंगस्टर

Tue, 25 Aug 2026 03:35 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 25 Aug 2026 03:35 PM IST
सार

एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक सतीश बालन ने बताया कि विदेश में छिपकर हरियाणा में आपराधिक गतिविधियां चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025-26 में अब तक 21 गैंगस्टरों को विदेश से भारत लाया गया है।

विज्ञापन
STF tightens noose on gangsters 512 accused arrested in Haryana
डीजीपी अजय सिंघल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ विशेष कार्यबल ने कार्रवाई तेज कर दी है। एक जनवरी से 24 अगस्त 2026 तक एसटीएफ ने 512 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 55 मोस्ट वांटेड अपराधी, 270 गैंगस्टर व गैंग सदस्य और 187 अन्य जघन्य अपराधों में शामिल आरोपी हैं।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि संगठित अपराध और फिरौती के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रदेश के किसी भी हिस्से से फिरौती की धमकी मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य केवल अपराधियों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि उनके पूरे आपराधिक नेटवर्क को कमजोर करना है। विदेश में बैठे अपराधियों को वापस लाने, संभावित वारदातों को समय रहते रोकने और खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


2024 से अब तक 1972 आरोपी गिरफ्तार
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक एसटीएफ ने 1,972 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 369 मोस्ट वांटेड व इनामी अपराधी, 1,063 गैंगस्टर व गैंग सदस्य और 540 जघन्य अपराधों में शामिल आरोपी हैं। अकेले गैंग सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई में वर्ष 2024 में 323, वर्ष 2025 में 470 और 2026 में अब तक 270 गिरफ्तारियां हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ की कार्रवाई में अपराधियों के साथ उनके सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति और अपराध के लिए धन जुटाने वाले तंत्र की पहचान पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

विदेश में छिपे गैंगस्टरों पर भी कार्रवाई
एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक सतीश बालन ने बताया कि विदेश में छिपकर हरियाणा में आपराधिक गतिविधियां चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2025-26 में अब तक 21 गैंगस्टरों को विदेश से भारत लाया गया है। इनमें 2026 में 14 गैंगस्टर शामिल हैं। इसके अलावा 12 गैंगस्टरों को विदेश में हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई में केंद्रीय एजेंसियों और दूसरे देशों की संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल किया जा रहा है।

109 फिरौती के मामले, एसटीएफ और जिला पुलिस साथ
वर्ष 2026 में अब तक फिरौती से जुड़े 109 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें एसटीएफ और जिला पुलिस मिलकर कार्रवाई कर रही है। धमकी भरी कॉल की तकनीकी जांच, आरोपियों की पहचान और उनके संपर्कों की निगरानी के बाद गिरफ्तारी की जा रही है। व्यापारियों, उद्यमियों और अन्य संभावित निशानों को धमकाने वाले गिरोहों पर विशेष नजर रखी जा रही है

वारदात से पहले 126 हत्या-गोलीबारी की साजिशें नाकाम
एसटीएफ ने अपराध होने से पहले उसे रोकने पर भी जोर दिया है। वर्ष 2025 से अब तक हत्या और गोलीबारी की 126 संभावित घटनाओं को समय रहते रोकने का दावा किया गया है। इनमें 58 घटनाएं अज्ञात और 68 ज्ञात आरोपियों से संबंधित थीं। इसी अवधि में नौ संभावित बम धमाकों को भी समय रहते रोकने की बात कही गई है।


पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना, तकनीकी निगरानी और जिला पुलिस के साथ समन्वय से अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उद्देश्य यह है कि अपराध होने के बाद कार्रवाई के बजाय संभावित वारदात को पहले ही रोक दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed