{"_id":"5d123ffa8ebc3e3c7b01fcc3","slug":"high-court-asks-for-record-in-naib-tehsildar-exam-paper-leak-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नायब तहसीलदार पेपर लीक मामले में अधिकारियों पर गाज गिरना तय, हाईकोर्ट ने पूरा रिकॉर्ड किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नायब तहसीलदार पेपर लीक मामले में अधिकारियों पर गाज गिरना तय, हाईकोर्ट ने पूरा रिकॉर्ड किया तलब
Tue, 25 Jun 2019 10:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 25 Jun 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नायब तहसीलदारों के 70 पदों के लिए हुई परीक्षा के पेपर लीक मामले में अब अधिकारियों पर गाज गिरना तय है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और हरियाणा लोकसेवा आयोग (एचपीएससी) को नोटिस जारी करते हुए जिन अधिकारियों के पास पेपर की जिम्मेदारी थी उनके नाम सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि पहले उन्हें सफाई का मौका दिया जाएगा और यदि कोर्ट संतुष्ट नहीं हुआ तो एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।
एचपीएससी ने नायब तहसीलदार के 70 पदों के लिए 26 मई को लिखित परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा का प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो गया था। इस बारे में समाचार पत्रों में खबरें लगीं थी और विभिन्न स्थानों पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी। एफआईआर के अनुसार प्रश्न पत्र गैंग ने कुछ आवेदकों को फायदा पहुंचाने के लिए लीक करवाया था।
विज्ञापन
याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो चुका है और अन्य खामियां हैं तो परीक्षा को रद्द कर नए सिरे से दोबारा आयोजित किया जाए। हाईकोर्ट ने याचिका पर हरियाणा सरकार सहित एचपीएससी चेयरमैन को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है।
विज्ञापन
साथ ही प्रश्न पत्र जिन अधिकारियों की निगरानी में थे, उनकी जानकारी और पूरा रिकॉर्ड तलब कर लिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि जो अपनी सफाई देने में नाकामयाब रहेंगे, उन पर हाईकोर्ट ही एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर देगा।