फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Charges for Vehicle Ragistration in Chandigarh

चंडीगढ़ में वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ महंगा

Sat, 13 Sep 2014 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Sep 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
High Charges for Vehicle Ragistration in Chandigarh

दूसरे राज्यों के वाहनों की चंडीगढ़ में रजिस्ट्रेशन अब महंगी हो गई है। दूसरे राज्यों के वाहन चालकों को अब चंडीगढ़ में अपने वाहनों की रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वाहन की इंश्योरेंस वैल्यू के हिसाब से रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। दो पहिया वाहन चालकों के लिए तीन स्लैब बने हैं, जबकि चार पहिया वाहनों के लिए दो स्लैब बने हैं।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन के परिवहन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। दूसरे राज्यों के दो पहिया वाहन चालकों को वाहन की इंश्योरेंस वैल्यू के हिसाब से 3 से 6 फीसदी रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। जबकि, चार पहिया वाहन चालकों को इंश्योरेंस वैल्यू के हिसाब से 6 से 8 फीसदी रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी।
विज्ञापन


दूसरे राज्यों से ट्रांसफर की जाने वाली गाड़ी की रजिस्ट्रेशन फीस अभी मॉडल के हिसाब से अधिकतम 1800 रुपये तक है। दूसरे राज्यों के वाहनों की रजिस्ट्रेशन फीस कम होने के कारण दूसरे राज्यों के बहुत से लोग हर माह अपने वाहनों का चंडीगढ़ में रजिस्ट्रेशन कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि चंडीगढ़ में वाहनों की नई सीरीज दो से ढाई महीने में खत्म हो जाती थी। लेकिन, अब आरएलए को उम्मीद है कि फीस बढ़ाए जाने के बाद अब दूसरे राज्यों के वाहनों की रजिस्ट्रेशन में कमी आएगी।

रजिस्ट्ररिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने जब वाहनों की सीरीज के जल्द खत्म होने का कारण तलाशा तो पता चला कि दूसरे राज्यों के वाहन हर महीने बड़ी संख्या में चंडीगढ़ में रजिस्टर होते हैं।


इसके बाद आरएलए ने दूसरे राज्यों के वाहनों की रजिस्ट्रेशन फीस को बढ़ाने का प्रस्ताव परिवहन विभाग के पास भेजा। आरएलए ने अब दूसरे राज्यों की रजिस्ट्रेशन फीस को पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर फिक्स किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed