फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   High Alert in Pathankot due to Terror Attack Input, Punjab Police Tight Security

पंजाब में आतंकी हमले का खतरा, चार हजार जवान दे रहे सर्च ऑपरेशन को अंजाम

Sat, 12 Oct 2019 12:23 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 12 Oct 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
High Alert in Pathankot due to Terror Attack Input, Punjab Police Tight Security
पठानकोट में सुरक्षा कड़ी - फोटो : अमर उजाला

पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला में आतंकी हमले के इनपुट के मद्देनजर अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। तीनों जगह शुक्रवार से सुरक्षाबलों द्वारा तीन दिवसीय विशेष सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 13 अक्तूबर तक चलने वाले इस ऑपरेशन में उन गनमैन और ट्रेनीज को भी शामिल कर लिया गया है, जो सेवा से अलग हो चुके हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीनों इलाकों में आला पुलिस अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। पठानकोट में 45 एसपी रैंक के अफसर, गुरदासपुर में 33 और बटाला के 22 एसपी तैनात किए हैं। इसके अलावा बटाला में 50, गुरदासपुर में 92 और पठानकोट में 130 डीएसपी भी अभियान में लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, बटाला में 108 और गुरदासपुर व पठानकोट में 125 इंस्पेक्टर और तीनों हलकों में कुल 197 सब इंस्पेक्टर भी काम कर रहे हैं। इस तरह गुरदासपुर में 360, पठानकोट में 379 और बटाला में 267 अफसर तैनात हैं। इन अधिकारियों को चार हजार से अधिक पुलिसकर्मी भी मुहैया कराए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजनबी व्यक्ति की सूचना देने को कहा  

High Alert in Pathankot due to Terror Attack Input, Punjab Police Tight Security
पठानकोट में जुटे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले सभी सीमांत जिलों में प्रशासन द्वारा ड्रोन उड़ाने पर रोक के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर चलने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही सभी मकान मालिकों को अपने किरायदारों का पूरा विवरण संबंधित पुलिस थानों में जमा कराने को कहा गया है।

आम लोगों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि देर तक ठहरने वाले मेहमानों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी जाए। सीमांत जिलों में हर अजनबी पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों से भी कहा गया है कि अपने क्षेत्र में किसी भी अनजान व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए।

पठानकोट में एक हफ्ते से रेड अलर्ट, अस्पताल में वार्ड खाली करवाया, 100 बसें रिजर्व रखीं
शुक्रवार को पठानकोट में पीएपी जालंधर, पीपीए फिल्लौर, एनआरआई विंग और सीटीसी बहादुरगढ़ से 911 पुलिस कर्मचारियों को पठानकोट भेजा गया है। इसके अलावा एक हफ्ते से चल रहे रेड अलर्ट के बीच आईजी बॉर्डर रेंज एसपीएस परमार और एडीजीपी एसओजी रमेश चंद्रा भी पठानकोट में डेरा जमा चुके हैं।  

पठानकोट में सर्च चलाने से पहले आईजी परमार और एसएसपी पठानकोट दीपक हिलोरी ने करीब 2400 कर्मचारियों और अधिकारियों को लमीनी स्थित स्टेडियम में संबोधित किया। दूसरी तरफ डीसी रामबीर ने सिविल अस्पताल में ट्रामा सेंटर और इमर्जेंसी वार्ड खाली करने, 20 बेड रिजर्व रखने, दवाओं और ब्लड यूनिट्स का पूरा इंतजाम रखने के आदेश दिए हैं। तीन बड़े निजी अस्पतालों को भी हर स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा 100 से अधिक बसों को खाली रखने के आदेश जारी किए हैं। 

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, दुविधा में लोग, अफवाहों का बाजार गर्म

High Alert in Pathankot due to Terror Attack Input, Punjab Police Tight Security
अस्पताल के वार्ड कराए गए खाली - फोटो : अमर उजाला

आतंकी हमले की इनपुट के बाद पठानकोट में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और स्पेशल फोर्स तैनात कर दी गई है। इंटरस्टेट नाकों सहित शहर के बढ़ाए गए नाकों पर गहनता से चेकिंग की जा रही है। लोग दुविधा में हैं और सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म है।

व्हाट्सएप, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तरह-तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं, जिनमें आतंकी पकड़े जाने और घर से न निकलने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में फेस्टिवल सीजन में लोग घर से निकलने में भी डर रहे हैं।

पुरानी खबरों के लिंक शेयर कर रहे लोग
पिछले साल नंगल भूर हाईवे पर पकड़े गए संदिग्धों के पुराने लिंक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। लोग इसे मौजूदा स्थिति बता रहे हैं। वहीं चप्पे-चप्पे पर तैनाती, नाकों पर चेकिंग और सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और ट्रामा सेंटर को खाली करवाने से लोगों में दहशत बढ़ रही है। पठानकोट शहर में इस समय 2500 से अधिक जवान तैनात हैं, क्यूआरटी, पीसीआर समेत अन्य गश्त पार्टियां शहर के बाहरी और भीतरी इलाकों में चक्कर लगा रही हैं।

तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 8 नोडल अफसर और 1 को-ऑर्डिनेटर तैनात
आतंकी हमले के इनपुट के बाद पठानकोट में बदले हालातों के बीच डीसी रामबीर ने जिले भर में तीन ड्यूटी मजिस्ट्रेट, 8 नोडल अफसर और 1 को-ऑर्डिनेटर तैनात किया है। डीसी ने आदेश जारी कर एसडीएम पठानकोट अर्शदीप सिंह लुबाना को को-ऑर्डिनेटर बनाया है, जबकि डीएसपी हेडक्वार्टर राजेश मट्टू को नोडल अफसर तैनात कर निर्देश जारी किए हैं कि वह एसएसपी और डीसी को हर स्थिति से अवगत करवाते रहेंगे। 

जिले में अमन कानून कायम रखने के लिए वे ओवरऑल इंचार्ज होंगे। इसके अलावा आरटीओ गुरदासपुर और जीएम रोडवेज राजिन्द्र मन्हास को नोडल अफसर तैनात कर पुलिस और प्रशासन को हर तरह की ट्रांसपोर्ट सुविधा देने को कहा गया है। मेडिकल टीमें और एंबुलेंस के लिए एसएमओ पठानकोट डॉ. भूपिंदर सिंह को नोडल अफसर बनाया है। 

एसएमओ प्राइवेट अस्पताल प्रबंधनों के साथ तालमेल में रहेंगे। डीईओ सेकेंडरी बलबीर सिंह और डीईओ संजीव गौतम को आर्मी और पुलिस फोर्स के ठहरने की जिम्मेदारी दी गई है, फायर ब्रिगेड के लिए चीफ फायर अफसर नत्थू राम को नोडल अफसर बनाया गया है। जीएम पठानकोट रोडवेज हरजिन्द्र सिंह को रिकवरी वैनों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पठानकोट तहसीलदार अरविंद्र सिंह और नायब तहसीलदार मोहिंद्र पाल को पठानकोट ड्यूटी मजिस्ट्रेट जबकि नायब तहसीलदार सतीश कुमार को नरोट जैमल सिंह और बमियाल का ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed