पंजाबः इनोवा कार छीनने वालों की तलाश में जुटी BSF और पुलिस, चप्पे-चप्पे में हो रही चेकिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैन्यकर्मी बनकर पिस्टल दिखाकर इनोवा लूटने वाले संदिग्धों के फिरोजपुर में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे जिले में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। वहीं सीमा सुरक्षा बल के सभी अधिकारियों को कार की फोटो और नंबर भेजकर उन्हें विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। वहीं पंजाब पुलिस भी अलर्ट पर हो गई है। हर आने-जाने वाले की सघन जांच हो रही है। वहीं पंजाब से लगते राज्यों को अलर्ट कर दिया गया है। पंजाब के महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
बीएसएफ के प्रवक्ता आरएस कटारिया ने बताया कि उनके पास अभी तक सीमा क्षेत्र में संदिग्धों के प्रवेश होने की सूचना नहीं है लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा की दृष्टि से फिरोजपुर और फाजिल्का की सीमा चौकियों को अलर्ट करते हुए उनके पास कार की फोटो भी भेजी गई है। कार लुटेरों की गतिविधियों को रोकने के लिए तारबंदी के सभी गेट अगले आदेशों तक के लिए बंद कर दिए गए हैं और आर्मी का पूरा क्षेत्र सील कर दिया गया है।
कटारिया ने बताया कि आर्मी क्षेत्र से गुजरने वाले सभी वाहनों की मुकम्मल जांच करके उनके पहचान पत्र हासिल किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि सीमा सुरक्षा बल के जवान उक्त संदिग्धों की हर गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर संभव तैयार हैं। डीएसपी फिरोजपुर बलजीत सिंह ने बताया कि संदिग्धों की सूचना मिलते ही पूरे शहर की नाकाबंदी बढ़ा दी गई है।
36 घंटे बीतने के बावजूद नहीं लगा छीनी इनोवा का सुराग
पठानकोट के माधोपुर में ड्राइवर से छीनी गई इनोवा कार का घटना के 36 घंटे बाद भी कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि संदिग्धों की पहचान के लिए सांबा के उस ढाबे पर पुलिस टीम को भेजा गया है, जहां उन्होंने भोजन किया था।
ये था मामला-
पंजाब के पठानकोट के माधोपुर से सैन्यकर्मी बता कर इनोवा कार चार संदिग्धों ने लूट ली थी। इसके बाद पंजाब और जम्मू में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया था। वहीं सुबह छह बजे से ड्राइवर से पूछताछ जारी है। ड्राइवर के मुताबिक, खुद को सेना का अफसर बताकर चारों लोगों ने गन प्वाइंट पर पंजाब में पठानकोट के माधोपुर में कार लूटी। उन्होंने रात को जम्मू रेलवे स्टेशन के पास से पठानकोट के लिए इनोवा हायर की थी। चारों के पास छोटे-छोटे बैग हैं।
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के रहने वाले ड्राइवर राज कुमार ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह छह साल से जम्मू के नीरज रामपाल की गाड़ी चला रहा है। मंगलवार रात 9 बजे के करीब रेलवे स्टेशन के पास टैक्सी स्टैंड के मैनेजर हनी सिंह के पास चार लोग आए। उनकी उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास थी। उनकी हल्की-हल्की दाढ़ी थी।