फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage furniture of Chandigarh sold in France and Luxembourg

फ्रांस और लक्जमबर्ग में बिका चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर

Sat, 05 Jun 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Heritage furniture of Chandigarh sold in France and Luxembourg
चंडीगढ़। चंडीगढ़ के आठ हेरिटेज फर्नीचरों की नीलामी लक्जमबर्ग और फ्रांस में 58.39 लाख रुपये में हुई है। फ्रांस में 29 व 31 मई जबकि लक्जमबर्ग में 30 मई को इन फर्नीचरों की नीलामी की गई। बता दें कि शहर की विरासत विदेश में लगातार नीलाम हो रही है लेकिन यूटी प्रशासन के अधिकारी जागने को तैयार नहीं
विज्ञापन

इस नीलामी को लेकर हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और फ्रांस में भारत के राजदूत को शिकायत भेजी है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में होने वाली इस तरह की नीलामी को रोका जा सके। शिकायत में जग्गा ने कहा कि भविष्य में हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है।
विज्ञापन

जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा यहां स्थानीय स्तर पर भी इसकी चोरी रोकने के प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन आइटम्स को देश से बाहर भेजने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल किए गए, उनकी जांच होनी चाहिए। बता दें कि जिन फर्नीचरों की नीलामी हुई है, उनमें ईजी टेबल, ईजी आर्म चेयर, ऑफिस केन चेयर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगे से ये सुनिश्चित किया जाए कि दूतावास और स्थानीय पुलिस नीलामी रोकने के लिए प्रयास करें। इससे पहले लंदन में हुई नीलामी में भारतीय हाई कमीशन और पुलिस ने दखल दी थी, लेकिन बावजूद इसके उस नीलामी को भी रोका नहीं जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed