{"_id":"570beb524f1c1ba8484a6acf","slug":"heritage-furniture-auctioned-in-new-york","type":"story","status":"publish","title_hn":" न्यूयार्क में 27 लाख में नीलाम हुआ हेरिटेज फर्नीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूयार्क में 27 लाख में नीलाम हुआ हेरिटेज फर्नीचर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरंतर प्रयासों के बाद भी चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक नहीं लग रही है। एक बार फिर हेरिटेज फर्नीचर न्यूयॉर्क में करीब 27 लाख रुपये में नीलाम हो गया। पंजाब यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी की कुर्सियों के दो सेट और स्टूडेंट डेस्क 6 लाख रुपये में बिका।
विज्ञापन
पीयू के ही साइंस ब्लॉक के राउंड स्टूल का जोड़ा करीब 3 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसके अलावा 6 आर्म चेयर्स 9 लाख 60 हजार रुपये में बिकी। कम ऊंचाई की लांज चेयर्स का जोड़ा 8 लाख 40 हजार रुपये में नीलाम हुआ। इससे पहले भी पीयू की 8 कुर्सियां 1 करोड़ 30 लाख रुपये में नीलाम हो चुकी हैं।
विज्ञापन
यह फर्नीचर चंडीगढ़ के निर्माता ली कार्बूजिए के कजन पियरे जेनरे ने डिजाइन किया था। हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी के खिलाफ आवाज उठाने वाले आरटीआई कार्यकर्ता अजय जग्गा ने इसकी शिकायत सीबीआई को करने के साथ इंटरपोल को भी की है। जग्गा ने अपनी पिछली शिकायतों का हवाला भी दिया है।
विज्ञापन