फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heritage furniture auctioned in France, eight chairs sold for 85.57 lakhs

Chandigarh News: हेरिटेज फर्नीचर की फ्रांस में नीलामी, आठ कुर्सियां 85.57 लाख में बिकीं

Sun, 26 Feb 2023 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Heritage furniture auctioned in France, eight chairs sold for 85.57 lakhs
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की सुरक्षा और संरक्षण के लिए यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने फ्रांस की एक टीम के साथ बैठक की और योजना भी बनाई, लेकिन इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। विदेश में फर्नीचरों की नीलामी जारी है। शनिवार को नीलामी में शहर के पांच हेरिटेज आइटम्स करीब 1.38 करोड़ में बिके हैं। इसमें सबसे महंगी आठ कुर्सियां करीब 85.57 लाख रुपये में बिकी हैं। लाइब्रेरी टेबल 19.96 लाख रुपये, कॉफी टेबल 8.55 लाख, स्टूल 13.69 लाख, फाइल रेक स्टोरेज यूनिट 1.02 रुपये में बिका है। इसे लेकर शहर के एडवोकेट जग्गा ने राज्यसभा के महासचिव को शिकायत दी है।
विज्ञापन

कहा है कि इन आइटम्स को देश से बाहर भेजने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल किए गए, उनकी जांच होनी चाहिए। भविष्य में ऐसी नीलामी न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हेरिटेज फर्नीचर की संभाल न करने के चलते करोड़ों के राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। हेरिटेज फर्नीचर की ऐसी सभी नीलामी को रोकने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर पहुंच कैसे रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मध्य प्रदेश में एग्जीबिशन लगाई गई थी। इस एग्जीबिशन में वर्ष 2014 से लेकर 2022 तक देश में लाई गई 229 के करीब हेरिटेज आइटम्स को रखा गया था। इसी तरह हेरिटेज फर्नीचर के संरक्षण के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed