फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Helpline Number to be BJP Member

भाजपा का सदस्य बनने के लिए ये पढ़ें

Tue, 11 Feb 2014 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 11 Feb 2014 05:26 PM IST
विज्ञापन
Helpline Number to be BJP Member
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के लिए कमर कस ली है। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता 11 से 21 फरवरी तक प्रदेश के सभी 16 हजार 129 बूथों पर एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने सेक्टर-2 स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक के दौरान कहा कि भाजपा ने आम मतदाताओं से मोदी फॉर पीएम के लिए वोट व आर्थिक सहायता के लिए वेबसाइट जारी कर दी है। Donate.bjp.org पर डोनेशन दिया जा सकता है, वहीं 07820078200 पर मिसकॉल कर पार्टी के सदस्य बनने की कवायद कर सकते हैं।
विज्ञापन


 यादव ने कांग्रेस सरकार पर भी जमकर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री की तरफ से विकलांगों, वृद्धों व विधवाओं को पेंशन के साथ जारी हो रहे पत्र की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, यादव ने एक पत्र दिखाते हुए दावा किया कि यह मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी हुए हैं और हर पेंशन वाले के घर पहुंच रहे हैं। इसमें कहा गया है कि मौजूदा सरकार एक हजार रुपये पेंशन दे रही है, जो किसी अन्य प्रदेश में नहीं है।

यादव के मुताबिक, मुख्यमंत्री ऐसी हरकत करके पेंशन के नाम पर जनता का मन भटका रहे हैं, जबकि सरकार के 2004 के चुनावी घोषण पत्र में दावा किया गया था कि हर वर्ष 100 रुपये पेंशन बढ़ेगी।


उस दावे के हिसाब से अब 1400 रुपये पेंशन होनी चाहिए थी। इस बैठक में जिलाध्यक्ष विशाल सेठ, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामलाल बंसल, प्रमोद सिंगला, रेखा शर्मा, भारतभूषण व विकास पाल सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed