{"_id":"9b1655724b0273feb653c8b5bccd72ca","slug":"helpline-number-for-info-related-to-house-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से भरे हाउस टैक्स, हेल्पलाइन नंबर यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से भरे हाउस टैक्स, हेल्पलाइन नंबर यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासी आज से हाउस टैक्स जमा करवा सकते हैं। हर सेक्टर से पहले टैक्स जमा करवाने वाले को प्रशासन 15 अगस्त को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
शहर के ई-संपर्क सेंटरों के अलावा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखाओं में टैक्स जमा होगा।
मंगलवार को हाउस टैक्स जमा करवाने का फार्म लेने के लिए लोग नगर निगम की टैक्स ब्रांच में पहुंच गए। निगम के अनुसार ई संपर्क सेंटर और बैंकों की शाखाओं में ये सेल्फ असेसमेंट स्कीम के फार्म मिलेंगे।
मंगलवार को 500 फार्म लोगों ने लिए। निगम की वेबसाइट से भी फार्म डाउनलोड करके टैक्स जमा करवा सकते हैं। पहले दो माह में हाउस टैक्स जमा करवाने वालों को 40 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
ई संपर्क सेंटर में शेहरवासी नकद और चेक भी जमा करवा सकते हैं। शर्त यह है कि 10 हजार से ज्यादा कैश जमा नहीं हो सकता है। इन्क्वायरी के लिए कोई भी 5021503 पर फोन कर सकता है।
विज्ञापन