{"_id":"f34c6b570f68351627bc57f08198b875","slug":"help-child-girl-victim-of-blood-cancer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड कैंसर से जूझ रही बच्ची को मदद की दरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड कैंसर से जूझ रही बच्ची को मदद की दरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Dec 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
ब्लड कैंसर से जूझ रही बच्ची हीना को आपकी मदद की दरकार है। उसका इलाज पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक्स में चल रहा है।
विज्ञापन
पिछले दिनों पीजीआई ने उसे दाखिल कर लिया है, लेकिन धन की कमी के कारण उसके इलाज में दिक्कतें आ रही हैं। उसके पिता सुरेंद्रपाल दिहाड़ी मजदूर हैं। उनका कहना है कि पीजीआई ने उन्हें इलाज में करीब ढाई लाख रुपये का खर्च बताया था।
पंजाब सरकार की ओर से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये की मदद भी मिली, लेकिन बाकी रकम जुटा पाना उसके लिए मुश्किल हो रहा है।
सुरेंद्र पाल ने शहरवासियों से अपील की है कि उसकी बच्ची के इलाज में उसकी मदद करें। यदि कोई व्यक्ति सुरेंद्रपाल की मदद करना चाहता है तो वह उसके मोबाइल नंबर 8427752235, 7355043309 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन