{"_id":"689249a319841cd7830d7902","slug":"heavy-rain-warning-in-chandigarh-today-chandigarh-news-c-16-pkl1091-783195-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चंडीगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आज भारी बारिश की चेतावनी
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री नीचे रहा। शहर में पिछले 24 घंटों में 9.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसून सीजन में अब तक कुल 505.3 मिमी बारिश हो चुकी है।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट से सुबह का मौसम सामान्य रहा लेकिन दोपहर को उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक शहर में रुक-रुक कर तेज बारिश हो सकती है।