{"_id":"60a54917f6c6dc575f104ba9","slug":"heavy-rain-in-rewari-due-to-tauktae-cyclone","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताउते का हरियाणा में व्यापक असर: रेवाड़ी में भारी बारिश, दिन के तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताउते का हरियाणा में व्यापक असर: रेवाड़ी में भारी बारिश, दिन के तापमान में आई गिरावट
Wed, 19 May 2021 11:00 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 May 2021 11:00 PM IST
सार
ताउते तूफान की वजह से हरियाणा के रेवाड़ी में बुधवार को 90 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं गुरुग्राम में 34 और नारनौल में 64 एमएम बरसात हुई। उधर, प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की।
विज्ञापन
हरियाणा में ताउते तूफान की वजह से हुई बारिश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में ताउते तूफान का व्यापक असर रहा। प्रदेश भर में बुधवार को दिन भर घने बादल छाए रहे। रेवाड़ी में भारी बारिश हुई। वहां बुधवार शाम पांच बजे तक 90 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं नारनौल में 64, गुरुग्राम में 34 और रोहतक में 25 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। प्रदेश के बाकी जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। उधर, बारिश के कारण दिन के तापमान में काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भी प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश (एमएम)
- शहर बारिश
- रेवाड़ी 90
- नारनौल 64
- गुरुग्राम 34
- झज्जर 30
- रोहतक 25
- सोनीपत 14
- भिवानी 07