{"_id":"6860c0e20d8a9417a80b13fa","slug":"heavy-rain-in-chandigarh-panchkula-mohali-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बरसात: सौ एमएम बारिश से बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी; मोहाली-पंचकूला में भी लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बरसात: सौ एमएम बारिश से बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी; मोहाली-पंचकूला में भी लोग परेशान
Sun, 29 Jun 2025 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:07 AM IST
सार
एक बारिश ने ही नगर निगम और प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन के सामने की सड़क पर पिछले कई दिनों से काम चल रहा था,जहां पर ठीक से मिट्टी नहीं डाली गई, जिसकी वजह से बारिश में कई गाड़ियां आज सुबह उसमें धंस गई।
विज्ञापन
रामदरबार में सरकारी स्कूल के अंदर घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ में शनिवार रात से बरसात के चलते हालात बिगड़ गए हैं। रात करीब 1:00 बजे से बारिश हो रही है। वहीं पंचकूला और मोहाली में भी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
अब तक 100 एमएम से ज्यादा पानी बरस चुका है। तेज बारिश की वजह से शहर के कई चौक चौराहों पर पानी भर गया। कॉलोनी के अंदर ज्यादा बुरा हाल है। सेक्टर 22/23 की डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर 22 की तरफ एक बड़ा पेड़ घर की पिछली दीवार पर गिर गया, जिसकी वजह से घर की दीवार पूरी तरह टूट गई। पेड़ इतना बड़ा था कि घर के पीछे बने एक बाथरूम के ऊपर भी गिरा है।
विज्ञापन
जीएमसीएच के नवनिर्मित ट्रामा सेंटर जिसका अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ है बारिश में स्थिति खराब हो गई है। संपर्क मार्ग पर जल जमाव हो गया है।
एक बारिश ने ही नगर निगम और प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन के सामने की सड़क पर पिछले कई दिनों से काम चल रहा था,जहां पर ठीक से मिट्टी नहीं डाली गई, जिसकी वजह से बारिश में कई गाड़ियां आज सुबह उसमें धंस गई। कई गाड़ियों का काफी ज्यादा नुकसान भी हुआ है।
राम दरबार के स्कूल के अंदर भी पानी घुसा है तो कजहेड़ी में कई घरों के अंदर पानी घुस गया, जिससे सामान का नुकसान हुआ। सेक्टर 16 के भी सरकारी मकानों में पानी घुसने की सूचना है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले कुछ दिनों भारी बारिश के चेतावनी दी है।