{"_id":"5b33b4464f1c1bf66e8ba5ff","slug":"heavy-rain-alert-in-eight-districts-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के आठ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ हाई अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Jun 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश का अलर्ट
हरियाणा सरकार 28 जून से पहली जुलाई के बीच कुछ जिलों में भारी बरसात की चेतावनी पर अलर्ट हो गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी डीसी को सतर्क रहने और उचित प्रबंध करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग एक प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 28 जून से पहली जुलाई के बीच मानसून की आहट की स्थितियां बन रही हैं। इस स्थिति के मद्देनजर 27 जून से राज्य में कम और मध्यम बरसात शुरू होने का अनुमान है।
इसके बाद अगले 48 से 72 घंटों के दौरान बरसात में बढ़ोतरी होगी। कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, हिसार, फतेहाबाद, यमुनानगर और अंबाला में एक या दो बार भारी बरसात होगी। यह बरसात सात सेंटीमीटर से अधिक होने का अनुमान है। अनुमान के अनुसार 28 व 29 जून को भारी से अधिक भारी और 30 जून व पहली जुलाई को भारी बारिश होगी। स्थिति के मद्देनजर राज्य के सभी मंडलायुक्त व डीसी पैनी नजर रखें और उचित कदम उठाएं।
बरसाती नालों की जल्द करें सफाई
हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि बरसाती नालों की सफाई अधिकारी जल्दी सुनिश्चित करें। ताकि जलभराव न हो। वह यहां विभाग के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बरसात से पहले सभी प्रकार के मोटर पंपों को ठीक कराने, जनरेटर इत्यादि की व्यवस्था व जलभराव की स्थिति पर काबू पाने के लिए उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।