{"_id":"5ba3de6c867a557eb041849a","slug":"heavy-rain-alert-in-chandigarh-for-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 दिन तक चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर बरतें ये सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 दिन तक चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर बरतें ये सावधानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh rain
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक हफ्ते से निष्क्रिय मानसून वीकेंड पर एक बार फिर एक्टिव होने जा रहा है। 22 से लेकर 25 सितंबर के बीच चंडीगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह मानसून की विदाई का आखिरी सप्ताह है। इस दौरान दो सिस्टम एक्टिव हो रहे हैं। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दूसरा बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं की दिशा उत्तर पश्चिम से दक्षिण पूर्व की ओर बदल रही है।
विज्ञापन
इससे 21 सितंबर की रात से बादल बनने लगेंगे। 22 और 23 सितंबर को अच्छी बारिश होने की संभावना है। 24 सितंबर से मानसून कमजोर होगा और बारिश थम जाएगी। अच्छी बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस है। रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकार्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन
अच्छी बारिश से अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री और न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। चंडीगढ़ में पिछले एक हफ्ते से मौसम शुष्क बना हुआ है। इससे धूप में काफी तीखा पन है, जबकि हवा में ठंडक है। प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा से आ रही शुष्क हवाओं ने दोनों राज्यों में नमी की मात्रा कम कर दी है, जिसकी वजह से आसमान साफ है और खिली हुई धूप निकल रही है। इससे मौसम गर्म और शुष्क बना हुआ है। इस बारिश के बाद मानसून सीजन की विदाई हो जाएगी। चंडीगढ़ में अब तक 798.9 एमएम बारिश हुई है, जबकि अब तक 794.7 एमएम बारिश होनी चाहिए।
विज्ञापन
पेड़ के नीचे न हों खड़े
बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न हों। इस सीजन में पेड़ के नीचे दबने से दो लोगों की मौत हो चुकी है। एक हादसा सेक्टर-11 और दूसरा हादसा सेक्टर-10 में हुआ था। साइकिल ट्रैक और पेवर ब्लॉक लगाने से शहर के कई पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गईं हैं इसलिए कई पेड़ों के गिरने का खतरा हो गया। इस बार हर बारिश में दो से तीन पेड़ गिरे हैं।
मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है। 22 और 23 सितंबर को अच्छी बारिश के आसार हैं। इस बारिश के बाद मानसून की विदाई हो जाएगी।- सुरेंद्र पाल, निर्देशक मौसम विभाग चंडीगढ़