फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat showed its attitude: mercury increased by four degrees in three days, likely to reach 40 degrees today

गर्मी ने दिखाए तेवर : तीन दिन में चार डिग्री बढ़ा पारा, आज 40 डिग्री पहुंचने की संभावना

Sat, 10 Jun 2023 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Heat showed its attitude: mercury increased by four degrees in three days, likely to reach 40 degrees today
चंडीगढ़। पिछले दिनों की राहत के बाद शहर की गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले तीन दिनों में शहर का तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री था जो शुक्रवार को 39.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले दिनों में भी गर्मी सताएगी।अचानक बढ़ी गर्मी की वजह से शुक्रवार को शहर में दोपहर के समय काफी गर्म हवाएं चली। इससे लोग परेशान नजर आए और मुंह पर कपड़ा बांधकर दो पहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम गर्मी बढ़ती जाएगी। एक से दो दिनों में पारा 40 डिग्री तक भी पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य जितना रहा। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार शनिवार को पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि इसके बाद हल्की राहत मिलेगी और पारा एक-दो डिग्री कम हो सकता है।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों का तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
9 जून 39.1 23.6
8 जून 37.2 22.6
7 जून 35.8 25.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed