फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News: Heat Broke Record Of 9 Year In September Month In Haryana

हरियाणा में सूर्यदेव हुए 'लाल', तपिश से लोग बेहाल, गर्मी ने तोड़ा नौ साल का रिकॉर्ड

Fri, 13 Sep 2019 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Sep 2019 12:30 AM IST
सार

  • सितंबर में गर्मी का नौ साल का रिकॉर्ड टूट गया
  • हरियाणा में अब तक 40 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है
  • अगले चार-पांच दिनों के दौरान हल्की बारिश होने के आसार

विज्ञापन
Chandigarh News: Heat Broke Record Of 9 Year In September Month In Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानसून जहां मध्य प्रदेश पर लगातार मेहरबान है वहीं हरियाणा के प्रति उसकी बेरुखी कायम है। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से हरियाणा में तपिश इतनी बढ़ी कि गुरुवार को दिन का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

विज्ञापन


इसके साथ सितंबर में गर्मी का नौ साल का रिकॉर्ड टूट गया। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सीजन में हरियाणा में अब तक 40 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। हालांकि प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों के दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं।  
विज्ञापन


गुरुवार को हिसार का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। बुधवार के मुकाबले तापमान में एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं रात का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके साथ ही गर्मी ने पिछले 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वर्ष 2009 में 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गर्मी और उमस के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार बारिश न होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही पूर्वाई चलने से उमस पैदा हो रही है। 

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बता दें कि इस माह के 12 दिन बीत चुके हैं, मगर इस माह में हिसार में अब तक मात्र 1.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वैसे तो इस माह में जिले में 57.9 एमएम औसत बारिश होती है। जिले में जून व जुलाई में औसत से ज्यादा तो अगस्त में औसत से कम बारिश दर्ज की गई। 3 सितंबर को शहर में हल्की बारिश हुई थी। तब से लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं। 

कुछ मिनटों के लिए छाए बादल
सुबह मौसम एकदम साफ था। इस कारण गर्मी भी ज्यादा थी। वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होने से उमस भी ज्यादा थी, हालांकि करीब दो बजे आसमान में हल्के बादल छाए। इन बादलों को देखकर ऐसा लगा कि मानो आज इंद्र देवता मेहरबान होंगे। मगर कुछ ही देर में आसमान साफ हो गया। 

दिल्ली-एनसीआर में भी 15 तक बारिश की संभावना
मानसून सिस्टम सक्रिय होने से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भी 13 सितंबर को हल्की तीव्रता के साथ बारिश होने की उम्मीद है, जो 14 सितंबर और 15 सितंबर को बढ़ सकती है।

मानसून सीजन के तीन दिन बाकी
प्रदेश में मानसून सीजन 1 जून से 15 सितंबर तक माना जाता है। इसके बाद लौटना शुरू कर देता है। ऐसे में सीजन के सिर्फ तीन दिन बाकी रह गए हैं। हालांकि कई बार यह निर्धारित तिथि से देरी से भी लौटता है। इस बार भी एक हफ्ते के बाद मानसून के लौटने की संभावना जताई जा रही है। उदाहरण के तौर पर वर्ष 2013 में यह 4 अक्टूबर तक लौटा था, जबकि पिछले वर्ष 2018 में मानसून 1 अक्टूबर को लौटा था। 

पिछले 10 वर्षों में इस माह का सबसे गर्म दिन
वर्ष-तिथि- अधिकतम तापमान
2018-01 सितंबर-38.4
2017-30 सितंबर-39.0
2016-22 सितंबर-38.2
2015-11 सितंबर-39.0
2014-21 सितंबर-38.0
2013-16 सितंबर-38.5
2012-11 सितंबर-36.5
2011-01 सितंबर-36.5
2010-03 सितंबर-37.6
2009-26 सितंबर-40.3

कहां कितनी कम बारिश (प्रतिशत में)
रोहतक- 70
पंचकूला- 65
पानीपत- 60
फतेहाबाद-59
झज्जर-56
सोनीपत-54

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed