'हार्ट ऑफ एशिया' के लिए ऐसे सज रहा ये शहर, कई विदेशी दिग्गज होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के साथ इस कांफ्रेंस की मेजबानी और अन्य तैयारियों संबंधी बैठक करने के बाद पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि इस कांफ्रेंस में हार्ट ऑफ एशिया के सहायक देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के 40 विदेश मंत्रियों समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अमृतसर का इस कांफ्रेंस की मेजबानी के लिए चयन होने के बाद पंजाब को जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी, वहीं विश्व के मानचित्र पर पर्यटन और मेजबानी प्रबंधन में पहचान भी मिलेगी।
बीस देशों के विदेश मंत्री बैठक में करेंगे शिरकत
उन्होंने कहा कि अमृतसर के लिए अपने अमीर और गौरवशाली विरसे-भरावां दे ढाबे से श्री अमृतसर साहिब तक की सड़क को दिया गया विरासती स्वरूप, श्री दरबार साहिब के आगे बनाए गए प्लाजा, पंजाब के कुर्बानियों भरे स्वतंत्रता इतिहास के गवाह जलियांवाला बाग, पवित्र तीर्थ श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ मंदिर को इन अंतरराष्ट्रीय शख्सियतों को दिखाने का यह उचित अवसर होगा।
उन्होंने आगे कहा कि पंजाब को मिले इस मौके को सफल और यादगारी बनाने मे कोई भी कसर नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। वह निजी तौर पर 28 नवंबर को इन तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि कांफ्रेंस के दौरान ‘हार्ट ऑफ एशिया’ क्षेत्र विशेषकर अफगानिस्तान को दरपेश आंतकवाद, क्षेत्र के देशों में सांस्कृतिक, नागरिक समानताएं एवं शैक्षणिक क्षेत्र में सहयोग पर विचार विमर्श किया जाएगा।