फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Hearing the decision to be sent to jail, the accused fled from custody, the police ran and caught

जेल भेजने का फैसला सुनकर कस्टडी से भागा आरोपी, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

Wed, 06 May 2020 11:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hearing the decision to be sent to jail, the accused fled from custody, the police ran and caught
चंडीगढ़। सेक्टर-21 में नशे के साथ गिरफ्तार किए युवक को क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-22 में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उसे जेल भेजने का फैसला सुनाया गया। फैसला सुनने के बाद बाहर निकलने पर आरोपी पुलिस को धक्का देकर भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को थोड़ी दूरी तक दौड़ाकर दबोच लिया। सेक्टर-17 थाना पुलिस आरोपी दिशांत गोयल के खिलाफ आईपीसी 224 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की अगुवाई में टीम सेक्टर-21 में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक ने पुलिस टीम को देखते ही रास्ता बदल दिया। इससे पुलिस को शक हुआ। टीम ने जब रोककर आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 10.29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-19 थाने में सेक्टर 21 निवासी आरोपी दिशांत गोयल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मंगलवार शाम सेक्टर-22 में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष उसे पेश किया गया, जहां जज ने आरोपी दिशांत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया। फैसला सुनकर जब आरोपी पुलिस कि गाड़ी में बैठने लगा तभी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर दिशांत वहां से भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी दिशांत को थोड़ी दूर तक दौड़ा कर उसे दबोच लिया। फिलहाल आरोपी को 17 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed