फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Health fairs will be organized in Punjab

पंजाब में लगेंगे स्वास्थ्य मेले: 18 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर होगा आयोजन, लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Fri, 15 Apr 2022 06:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Apr 2022 06:35 PM IST
सार

प्रमुख सचिव ने कहा कि इन मेलों के माध्यम से लोगों को सरकार के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देने में भी मदद मिलेगी और प्रयोगशाला सेवाएं, परामर्श, दवा और उपचार जैसी विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
Health fairs will be organized in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

पंजाब में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों में लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी। पूरे राज्य में 18 अप्रैल को ब्लॉक स्तर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। पंजाब सरकार सभी डीसी को इस संबंध में आदेश भी जारी कर चुकी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने बताया कि मेले के जरिए बीमारियों का शीघ्र निदान और रोकथाम हो सकेगा। इससे बीमारियों से होने वाली मृत्यु दर में भी काफी कमी आएगी। मेला ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे। जहां विभिन्न बीमारियों और उनके निवारक उपायों के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव राज कमल चौधरी ने कहा कि इन स्वास्थ्य मेलों के सफल आयोजन के संबंध में राज्य के सभी उपायुक्तों को विस्तृत निर्देश दिए जा चुके हैं और इन स्वास्थ्य मेलों में बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। नि:शुल्क आवश्यक रोग परीक्षण और दवाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का लाभ लोग उठा सकेंगे। प्रमुख सचिव ने कहा कि इन मेलों के माध्यम से लोगों को सरकार के विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी देने में भी मदद मिलेगी और प्रयोगशाला सेवाएं, परामर्श, दवा और उपचार जैसी विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभागों के भी लगेंगे स्टाल
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ये मेले न केवल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बल्कि सरकार के कई अन्य विभाग जैसे खाद्य विभाग व विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरुकता पैदा करने में महत्वपूर्ण साबित होंगे। आपूर्ति, युवा मामले एवं खेल विभाग, आयुष विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंचायती राज संस्थान एवं शहरी विकास विभाग इन मेलों में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed