{"_id":"5ddae3638ebc3e5491427130","slug":"health-chandigarh-news-pkl3578711139","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन आवर में मिले इलाज तो हार्ट अटैक नहीं होंगी मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन आवर में मिले इलाज तो हार्ट अटैक नहीं होंगी मौतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्टिस अस्पताल मोहाली के कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. आरके जसवाल ने कहा कि अगर दिल का दौरा पड़ जाए और दो घंटे के भीतर मरीज को इलाज मिल जाए तो 98 प्रतिशत तक उसके बचने की संभावना हो जाती है। उन्होंने सभी लोगों से ‘गोल्डन ऑवर’ के बारे में अधिक जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यही दो घंटे गोल्डन ऑवर होते हैं।
उन्होंने जन जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को बताया कि हार्ट अटैक (दिल का दौरा) हमारे देश में नंबर एक हत्यारा है, जो सबसे अधिक लोगों की जान लेता है। हमारे देश में हर तीसरी मौत हृदय रोगों के कारण होती है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से कई रोगियों को या तो साइलेंट (मूक) दिल का दौरा पड़ता है या उनमें कम से कम लक्षण होते हैं, जिन्हें आमतौर पर अनदेखा किया जाता है। इसको पहचानने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति दिल के दौरे के लक्षणों को पहचानते हुए हमारे पास पहुंचता है तो उसका इलाज संभव हो जाता है, क्योंकि उसकी मांसपेशियों को अधिक नुकसान नहीं होता है। एफएफआर इमेजिंग तकनीक जैसे ओसीटी की मदद से हार्ट अटैक का मुकाबला किया जा सकता है।