{"_id":"6d0d078c9f2e2aede8e1fa373f7c9ded","slug":"he-went-to-pick-up-pizza-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिज्जा लेने के लिए कार चालक भिड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिज्जा लेने के लिए कार चालक भिड़े
ब्यूराो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Feb 2014 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिज्जा लेने को लेकर सेेक्टर-35 की मार्केट में दो कार सवारों के बीच बहस हो गई।
स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों ने वरना गाड़ी चालक पर पिस्टल तान दी और उसकी गाड़ी छीनने का प्रयास किया। वरना चालक मोगा निवासी वरुण ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची तो स्विफ्ट गाड़ी सवार युवक भाग चुके थे। पीड़ित ने आरोपी युवकाें के खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं दी है।
घटना शनिवार रात करीब 12:45 बजे की है। मोगा निवासी वरुण बंसल सेक्टर-35 की मार्केट से पिज्जा ले रहा था। इतने में स्विफ्ट कार सवार तीन युवक आए और पहले पिज्जा लेने को लेकर उससे बहस करने लगे। वरुण बंसल ने आरोप लगाया कि युवकों ने उस पर पिस्टल तान दी और उसकी वरना गाड़ी छीनने की कोशिश की। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने मामले में डीडीआर दर्ज कर ली है।