फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Women MLAS will run vidhan sabha on International womens day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : इस दिन हरियाणा की महिला विधायक चलाएंगी सदन, स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने की घोषणा

Fri, 05 Mar 2021 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 03:34 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस बार हरियाणा की महिला विधायक सदन चलाएंगी। शुक्रवार को बजट सत्र में स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने सदन में यह घोषणा की।

विज्ञापन
Haryana Women MLAS will run vidhan sabha on International womens day
विधानसभा में जाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर (आठ मार्च) हरियाणा विधानसभा नारी सशक्तिकरण का संदेश देगी। सदन में महिला विधायकों का पूरा बोलबाला दिखेगा। सदन की कमान तो इनके हाथ रहेगी ही, अधिकांश समय भी महिला सदस्यों को बोलने के लिए दिया जाएगा। विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने आठ मार्च को सदन की कार्यवाही चलाने के लिए पांच महिला विधायकों सीमा त्रिखा, निर्मल रानी, नैना चौटाला, गीता भुक्कल और किरण चौधरी को चेयरपर्सन नियुक्त किया है। 

विज्ञापन


स्पीकर ने पहले चार महिला विधायकों का नाम ही चेयरपर्सन के लिए लिया, जिसमें दो भाजपा, एक जजपा और एक कांग्रेस विधायक शामिल रहीं। इस पर कांग्रेस की वरिष्ठ विधायक किरण चौधरी ने आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से मात्र एक ही विधायक को चेयरपर्सन की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


स्पीकर ने पूरी बात सुनने के बाद किरण चौधरी का नाम भी लिख लिया। साथ ही बताया कि उन्हें भी सूची में शामिल किया गया है, अब उन पर निर्भर है, वह उस दिन सदन में रहेंगी या नहीं। किरण ने तपाक से जवाब दिया कि पूर्व निर्धारित कार्य न हुआ तो सदन में एतिहासिक दिन का हिस्सा जरूर बनूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है तो सदन का नजारा वैसा दिखना भी चाहिए। उस दिन महिला विधायक ही सदन का संचालन करेंगी। उन्हें सदन में अधिक से अधिक समय तक अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। जिससे वे अपने भाव व्यक्त कर सकें। महिला विधायकों के यहां पहुंचने तक के अनेक अनुभव रहे होंगे, वे उन्हें भी साझा कर सकती हैं।

विधानसभा में वर्तमान महिला विधायक
कमलेश ढांडा, सीमा त्रिखा, गीता भुक्कल, किरण चौधरी, शकुंतला खटक, निर्मल रानी, नैना चौटाला, रेणु बाला, शैली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed