हरियाणा में बूंदाबांदी से बढ़ी गलन और ठिठुरन, आज हो सकती है तेज बारिश, ऑरेंज अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच रविवार से पांच जनवरी तक बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि के आसार हैं। हालांकि मौसम में शुक्रवार देर रात ही बदलाव आ गया था। कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने से ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार को दिन भर बादल छाये रहे। रविवार को मौसम बदलने से फिलहाल शीतलहर से राहत मिल गई लेकिन वातावरण में गलन और ठिठुरन बढ़ गई है।
शनिवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। नारनौल में दिन का तापमान सबसे अधिक 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर अंधड़ और ओलावृष्टि भी हो सकती है। चार जनवरी को कई स्थानों पर तेज बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें- हरियाणा में लगातार दूसरे दिन जमा देने वाली ठंड, हिसार में पारा -1.2 डिग्री पर पहुंचा, रेवाड़ी में बर्फ जमी
मौसम विभाग के अनुसार इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके साथ ही राजस्थान के पास एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से भी नमी वाली हवाएं उत्तर दिशा की ओर आ रही हैं। इस कारण दो से तीन दिन बारिश होने की संभावना है।
फिर चलेगी शीतलहर, गिरेगा तापमान
पांच जनवरी से सभी मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ने लगेंगे। उसके बाद मौसम साफ होगा और दोबारा से बर्फीली हवाओं का चलना शुरू होगा। करीब चार से पांच दिन तक खूब ठंडी हवाएं चलेंगी। दरअसल, मौसमी सिस्टम की वजह से पहाड़ों पर भी जमकर बर्फबारी होगी और इसका असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। छह जनवरी से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवाती प्रवाह की वजह से अगले तीन दिन बारिश होने के आसार बने रहेंगे। चार जनवरी को ओले भी पड़ सकते हैं। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 17 से 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ से आठ डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
विभिन्न जगहों का तापमान
- स्थान अधिकतम न्यूनतम
- हिसार 17.0 2.0
- भिवानी 16.6 4.7
- अंबाला 14.9 5.7
- करनाल 16.6 5.8
- सिरसा 15.5 7.7
- रोहतक 15.9 7.8
- नारनौल 20.0 8.0