फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather Update: Hisar records -1.2 degrees Celsius Temperature

हरियाणा में लगातार दूसरे दिन जमा देने वाली ठंड, हिसार में पारा -1.2 डिग्री पर पहुंचा, रेवाड़ी में बर्फ जमी

Sat, 02 Jan 2021 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Haryana weather Update: Hisar records -1.2 degrees Celsius Temperature
- फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी प्रदेश में कहर बरपा रही है। सर्द हवाएं, तापमान में गिरावट, रात का पाला और अलसुबह की धुंध से प्रदेशभर में जनजीवन प्रभावित है। 47 वर्ष बाद रात्रि तापमान में गिरावट के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2020 के अंतिम दिन जहां रात्रि तापमान माइनस 1.2 डिग्री रहा। वहीं, नए वर्ष 2021 का आगाज भी इसी भीषण सर्दी के साथ हुआ और रात्रि तापमान -1.2 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया। यह रात्रि तापमान सामान्य से 8 डिग्री कम है। इस सप्ताह में यह लगातार तीसरी बार है, जब रात्रि तापमान शून्य या इससे नीचे चला गया। इससे पहले मंगलवार को यह 0.0 डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को -1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी शाम ढलते ही ठंड के चलते लोग कंपकंपाने लगे। शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण हाईवे पर दृश्यता 10 मीटर से भी कम रह गई थी। बता दें कि अब तक हिसार में सर्दी का रात्रि तापमान सबसे कम 29 दिसंबर 1973 को -1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Haryana weather Update: Hisar records -1.2 degrees Celsius Temperature
रेवाड़ी के खेल स्टेडियम में मैट पर जमी बर्फ। - फोटो : अमर उजाला

रेवाड़ी का बावल शुक्रवार को प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा और यहां बावल के कृषि विज्ञान केंद्र में रात्रि तापमान -1.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात को पाला पड़ा और कई स्थानों पर बर्फ जम गई। यहां के राव तुलाराम स्टेडियम में मैट पर ओस का पानी इकट्ठा हो गया, जिसकी सुबह तक बर्फ जम गई और नजारा कुल्लू मनाली सा हो गया। खिलाड़ियों को मैट से बर्फ को हटाना पड़ा। भीषण सर्दी रात के साथ दिन में भी सताती रही।

आज आंशिक बादल छाने की संभावना, सर्दी बरकरार रहेगा
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार प्रदेश में पांच जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। दो जनवरी को बीच बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं। इसके बाद 3 जनवरी की रात को मौसम फिर से बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव व चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से अरब सागर की तरफ से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है। इससे प्रदेश में तीन जनवरी रात्रि से पांच जनवरी के बीच बादलवाही व कहीं-कहीं गरज-चमक व हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed