आधा मानसून बीता, 50 फीसदी से अधिक बारिश, फिर भी 11 जिलों में कम और 10 में बहुत ज्यादा
- मानसून सीजन के 61 दिन में बारिश का आधा सफर पूरा
- सीजन में 410 एमएम औसत बारिश, अब तक 213.8 एमएम हो चुकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में मानसून सीजन के शुरू के दो माह में बारिश ने आधा सफर पूरा कर लिया है। इसके बाद भी 11 जिलों में बहुत ही कम बारिश हुई है। आगामी दो माह अगस्त और सितंबर में स्थिति नहीं सुधरी तो इन जिलों में सूखे की गंभीर स्थिति बनेगी। प्रदेश के चार जिलों में एक जून से 31 जुलाई तक भारी बारिश हो चुकी है। शेष जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई।
भारतीय मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में सीजन के 61 दिनों में 213.8 एमएम बारिश हो चुकी है। प्रदेश में मानसून सीजन के चार माह के दौरान 410.6 एमएम बारिश होती है। जबकि वार्षिक औसत बरसात 500 एमएम है।
कमजोर हुईं मानसूनी हवाएं, उमस ने किया परेशान
मौसम विभाग की भारी बारिश चेतावनी के बाद भी प्रदेश में कम बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान हरियाणा में 11.5 एमएम बारिश हुई। सोनीपत में सर्वाधिक 56.3, यमुनानगर में 24.2, कैथल में 45, जींद में 26.5 और करनाल में 34 एमएम बारिश हुई। मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ने से अधिकांश जिले उमस भरी गर्मी से जूझते रहे। हिसार में सर्वाधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इसलिए कमजोर पड़ी मानसूनी हवाएं
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाएं कमजोर होने के कारण प्रदेश के कुछ जिले बारिश से वंचित रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाएं दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में बारिश कर रहीं हैं। इससे अगले दो-तीन दिन दक्षिण हरियाणा व दिल्ली के आसपास के जिलों में भी हल्की बारिश के आसार हैं। अरब सागर से आने वाली हवाएं राजस्थान के क्षेत्रों में सक्रिय हैं और आगे नहीं बढ़ रही हैं।
गुरुग्राम : झमाझम बारिश
करीब एक सप्ताह बाद शुक्रवार को शहर में झमाझम बारिश हुई। सोहना इलाके में सप्ताह में दूसरी बार मूसलाधार बारिश के बाद लोगों के घरों में पानी घुस गया।
बारिश (एक जून से 31 जुलाई तक)
कम बारिश वाले जिले
- जिला बारिश कम फीसदी
- अंबला 230 44
- भिवानी 124 21
- गुरुग्राम 184 17
- महेंद्रगढ़ 118 42
- मेवात 118 42
- पलवल 116 33
- पंचकूला 148 66
- पानीपत 190 14
- रेवाड़ी 120 36
- रोहतक 115 50
- यमुनानगर 334 18
इन जिलों में अधिक बारिश
- जिला बारिश अधिक फीसदी
- फरीदाबाद 300 29
- फतेहाबाद 162 23
- हिसार 176 18
- झज्जर 212 27
- जींद 241 33
- कैथल 383 133
- करनाल 475 85
- कुरुक्षेत्र 409 60
- सिरसा 159 40
- सोनीपत 275 18