फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Voters Detail Age Wise

हरियाणा में किस आयु वर्ग के कितने मतदाता?

Mon, 29 Sep 2014 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Sep 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
Haryana Voters Detail Age Wise

विधानसभा चुनाव में इस बार युवा वोटरों की अहम भूमिका होगी। प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 16158117 हैं। इनमें 18-19 साल के वोटरों की संख्या 517359 हैं। 2009 के विधानसभा चुनाव में 13029141 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में 20-29 आयु वर्ग के 3910496 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जबकि विधानसभा चुनाव, 2009 में 30-39 आयु वर्ग में 3290735 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।
विज्ञापन

हर आयु वर्ग के लोगों का मतदान अहम

Haryana Voters Detail Age Wise

मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2014 में 20-29 आयु वर्ग के 3910496 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जबकि 2009 के विधानसभा चुनाव में इस आयु वर्ग में 2899388 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में 30-39 आयु वर्ग के 3855624 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में इस आयु वर्ग के 3290735 वोटर थे।

बुजुर्ग वोटर भी काफी तादाद में हैं

Haryana Voters Detail Age Wise

मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने यह भी बताया कि 40-49 आयु वर्ग के 3368754 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जबकि पिछले चुनाव में इस आयु वर्ग में 2831759 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।

50-59 आयु वर्ग के 2258075 मतदाता इस बार के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे, जबकि साल 2009 के चुनाव में इस आयु वर्ग में 1784888 मतदाताओं ने वोट डाले थे।

60-69 आयु वर्ग के कुल मतदाता 1303532 हैं, जबकि पिछले चुनाव में इस आयु वर्ग के 1025305 वोटरों ने वोट डाले थे। इसी तहर 70-79 आयु वर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 602981 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed