{"_id":"612497a6c21a83433a2881c0","slug":"haryana-vidhan-sabha-proceedings-began-with-question-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा: प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई कार्यवाही, शून्य काल में समय के आवंटन पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा: प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई कार्यवाही, शून्य काल में समय के आवंटन पर हंगामा
Tue, 24 Aug 2021 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:24 PM IST
सार
निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने विधानसभा में महम में अलग से महिला कॉलेज का मामला उठाया। कुंडू ने कहा कि अलग गर्ल्स कॉलेज की डिमांड करीब 18 साल पुरानी है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। वहीं शून्यकाल में समय के आवंटन को लेकर विधानसभा सदन में हंगामा हुआ। वेल में पहुंचे कांग्रेस के विधायक व पूर्व स्पीकर रघुबीर सिंह कादियान, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी एतराज जताया। उन्होंने कहा कि तीन मिनट में कोई अपनी बात कैसे कह सकता है? शून्यकाल मे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होती है। काफी देर हंगामे के बीच विधायकों ने बोलना शुरू किया है।
विज्ञापन
3122 कंप्यूटर लैब स्थापित
इस दौरान गन्नौर से विधायक निर्मल रानी ने सवाल पूछा कि प्रदेश के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा शुरू करने के लिए क्या कदम उठाए गए। इस पर शिक्षा मंत्री ने जवाब दिया कि प्रदेश में 6 से 12 कक्षा तक के छात्रों के लिए राजकीय उच्च और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 3122 कंप्यूटर लैब स्थापित हैं।
विज्ञापन
इन लैब में 2036 कंप्यूटर फैकल्टी और 2215 कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कार्यरत हैं। इसके लिए सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए कंप्यूटर विज्ञान पीजीटी के 1967 पद स्वीकृत हैं जिनमे 337 पदों पर पीजीटी काम कर रहे हैं, और एचएसएससी को 1410 पदों पर भर्ती के लिए मांग भेज दी है। समग्र शिक्षा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 800 और कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विधायक अमरजीत डांडा ने पूछा कि प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन बनाने की प्रक्रिया इतनी मुश्किल है कि आज योग्य व्यक्ति पेंशन लेने में असमर्थ है। उन्होंने पूछा कि प्रदेश में संबंधित विभाग के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से अयोग्य व्यक्ति वृद्धावस्था पेंशन लेने के लिए योग्य हो रहे हैं। वहीं निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने विधानसभा में महम में अलग से महिला कॉलेज का मामला उठाया। कुंडू ने कहा कि अलग गर्ल्स कॉलेज की डिमांड करीब 18 साल पुरानी है। विधायक बनने के 15 दिन में ही उन्होंने मुख्यमंत्री को यह डिमांड दे दी थी। अब तक इस मामले में सीएम को कई बार पत्र लिख चुका हूं लेकिन सरकार कोई संज्ञान नहीं ले रही।