फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Urban Development Authority decided to roll back 25 per cent increase in rates of drinking water

Haryana: पानी के बिलों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी का निर्णय वापस, सीएम के आदेश के बाद HSVP बैकफुट पर

Fri, 28 Jul 2023 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 03:24 PM IST
सार

पिछले महीने एचएसवीपी ने बिना नोटिस दिए साल 2018 के आदेशों को लागू करते हुए सेक्टरों में 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष के हिसाब से पानी के रेटों में सीधे 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी थी। नए रेटों के हिसाब से सेक्टरवासियों को बिल भी जारी कर दिए थे।

विज्ञापन
Haryana Urban Development Authority decided to roll back 25 per cent increase in rates of drinking water
water Tap

विस्तार

हरियाणा सरकार के हस्तक्षेप के बाद हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पेयजल की दरों में 25 फीसदी बढ़ोतरी को वापस लेने का निर्णय लिया है। चालू वित्तीय वर्ष में सिर्फ पांच फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। एचएसवीपी सोमवार तक इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करेगी। एचएसवीपी ने पिछले महीने पानी के बिलों में अचानक 25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी। इससे सेक्टरवासियों में एचएसवीपी के खिलाफ भारी रोष था।

विज्ञापन


पिछले महीने एचएसवीपी ने बिना नोटिस दिए साल 2018 के आदेशों को लागू करते हुए सेक्टरों में 5 प्रतिशत प्रतिवर्ष के हिसाब से पानी के रेटों में सीधे 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी थी। नए रेटों के हिसाब से सेक्टरवासियों को बिल भी जारी कर दिए थे। पिछले महीने जब बिल आए तो लोग परेशान हो गए। एक कनाल घरों के बिल आठ से दस हजार रुपये आए। वहीं छोटे घरों में पांच हजार रुपये तक बिल आए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Haryana: जमीन के बदले नौकरी पाने का मामला, अंबाला मंडल के 11 कर्मचारियों को सीबीआई ने किया तलब
विज्ञापन
विज्ञापन


एचएसवीपी की ओर से सफाई दी गई कि साल 2018 में प्रतिवर्ष पांच फीसदी रेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। कोरोना महामारी की वजह से बीच के सालों में रेटों में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। विभाग ने पिछले सालों के बकाया को एक साथ जोड़कर जून में बिल भेज दिए थे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने पानी के बढ़े रेटों को कम करने का आग्रह किया था।

सेक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वत्स ने कहा कि सरकार ने 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी को कम करने का निर्णय लिया है इसलिए एसोसिएशन की मांग है कि पुराने बिलों को तुरंत प्रभाव से रद्द करते हुए, प्रदेश के सभी सेक्टरों में नये सिरे से घटी हुई दरों से बिल बांटे जाने चाहिए। जो उपभोक्ता पुरानी दरों पर ज्यादा राशि का बिल भर चुके हैं। उनकी राशि रिफंड की जाए अथवा आगामी बिलों में एडजस्ट किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed