फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana tourism, ban on the sale of alcohol near highway

हाईवे के करीब शराब की बिक्री पर रोक का असर, टूरिज्म को करोड़ों का झटका

Sat, 01 Apr 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Apr 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Haryana tourism, ban on the sale of alcohol near highway
- फोटो : File Photo
हाईवे के करीब शराब की बिक्री प्रतिबंधित किए जाने से हरियाणा टूरिज्म को करोड़ों का झटका लगा है। अदालती फैसला आते ही टूरिज्म कारपोरेशन के सभी बार में शराब की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोक दी गई। इससे कारपोरेशन को हर माह करोड़ों का नुकसान होगा। इससे पहले हरियाणा की बंशीलाल सरकार के कार्यकाल में भी शराब पर लगी पाबंदी के कारण हरियाणा टूरिज्म की हालत खस्ता हो गई थी। हालांकि ताजा फैसले से हरियाणा टूरिज्म को हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं किया जा सका है, लेकिन फूड एंड बेवरेज के मद में होने वाली करोड़ों की कमाई काफी कम हो जाएगी।
विज्ञापन


इस फैसले के लागू होते ही आबकारी विभाग की टीम ने भी सभी जगहों का दौरा कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा टूरिज्म के सभी टूरिज्म कॉम्प्लेक्स जहां शराब परोसे जा रहे थे, इससे करोड़ों की हर माह कमाई हो रही थी। हालांकि 500 और 220 मीटर के दायरे का प्रतिबंध लागू होने से अधिकतर मोटल, रेस्तरां-बार सहित टूरिज्म काम्प्लैक्स पर शराब की बिक्री प्रतिबंधित हो गई।
विज्ञापन


हरियाणा टूरिज्म के पानीपत स्थित स्काई लार्क, फरीदाबाद के मैगपाई, पिंजौर गार्डन, अंबाला के किंगफिशर, कुरुक्षेत्र स्थित ओएसिस, करनाल स्थित कर्ण लेक, समालखा स्थित ब्लू जे सहित टूरिज्म के सभी रेस्तरां-बार में शराब नहीं परोसे गए। इसके अलावा भिवानी के बाया सहित अन्य केंद्रों पर भी शराब की बिक्री बंद कर दी गई है। इस मामले में हरियाणा टूरिज्म के जीएम दिलावर सिंह ने कहा है कि अदालती आदेश के तहत हाईवे के करीब शराब की बिक्री पूरी तरह से रोक दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed