फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Top News 14 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: कैथल में मां–बेटी की हत्या, करनाल की घीड़ अनाज मंडी में करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा

Thu, 14 Oct 2021 05:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Oct 2021 05:30 PM IST
सार

कैथल के पूंडरी कस्बे के गांव मोहना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अष्टमी की रात को अज्ञात व्यक्ति ने मां व बेटी की हत्या कर दी। जबकि बेटा घायल है। घायल को पूंडरी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया गया है। जानकारी के अनुसार गीता पत्नी ऋषि और उसकी आठ वर्षीय लड़की सुविधा की बुधवार देर रात को धारदार हथियार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Haryana Top News 14 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के लिए गर्व की बात है। दक्षिण अमेरिका के पेरू में 27 सितंबर से 10 अक्तूबर तक आयोजित विश्व जूनियर शूटिंग चैंपियनशिप में नारनौल में कार्यरत डीएसपी नरेंद्र सांगवान की बेटी रीदम सांगवान ने चार गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा ही नहीं, अपितु देश का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं, दो प्रतियोगिता में तो रीदम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के रिकॉर्ड भी बनाए हैं। सत्रह वर्षीय रीदम सांगवान इस समय फरीदाबाद के डीपीएस स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। अमेरिका में आयोजित इस प्रतियोगिता में रीदम सांगवान गर्ल्स एवं ब्वॉयज की स्टैंडर्ड शूटिंग प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक लेकर विश्व में प्रथम स्थान पर रही हैं। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


करनालः घीड़ अनाज मंडी में करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा, सुपरवाइजर समेत चार मंडी कर्मियों और 28 आढ़तियों पर एफआईआर

शहर की घीड़ अनाज मंडी में मंडी प्रशासन और आढ़तियों के बीच करोड़ों रुपये के मुनाफे के खेल का खुलासा हो गया है। यहां बड़ी संख्या में बिना ऑनलाइन गेट पास के बाहरी किसानों की खरीद होने के साथ-साथ मंडी प्रशासन ने 28 ऐसे फर्जी आढ़तियों को लाइसेंस दिया था, जो यहां की मंडी में हैं ही नहीं। लेकिन उनके नाम पर हर साल फसल की खरीद-फरोख्त हो रही है। उपायुक्त ने गलत ढंग से धान की खरीदारी में सांठगांठ उजागर होने के बाद मंडी सुपरवाइजर धीरज कुमार, नीलामी रिकॉर्डर धर्मवीर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक व अंशुल आदि मंडी कर्मियों के साथ-साथ 28 फर्जी मंडी आढ़तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन



हरियाणाः 7 लाख परिवारों को भाजपा के 70 हजार कार्यकर्ता बांटेंगे जनहित योजनाओं का थैला
हरियाणा में भाजपा के 7 साल 7 कमाल कार्यक्रम के तहत 27 अक्तूबर को डॉ. मंगलसेन की जयंती तक 70 हजार कार्यकर्ता प्रदेश के 7 लाख परिवारों में घर-घर जाएंगे और सरकारी जनहित योजनाओं का थैला सौंपेंगे। इसके साथ ही 6 अप्रैल को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर पन्ना समितियों के साथ एक नया कैडर खड़ा किया जाएगा। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुई भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने यह जानकारी दी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन



कैथल में डबल मर्डरः आधी रात मोहना में मां-बेटी की हत्या, बेटा गंभीर

जिले के पूंडरी कस्बे के गांव मोहना में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अष्टमी की रात को अज्ञात व्यक्ति ने मां व बेटी की हत्या कर दी। जबकि बेटा घायल है। घायल को पूंडरी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया गया है। जानकारी के अनुसार गीता पत्नी ऋषि और उसकी आठ वर्षीय लड़की सुविधा की बुधवार देर रात को धारदार हथियार से अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई। जबकि लड़के शुभम को भी चोटें लगी हैं, जिसे पूंडरी के गुरु नानक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...


सोनीपत में हत्याः बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, बुजुर्ग महिला को मार डाला
जिले के गांव रोहट में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार देर शाम को गली में खेलते हुए बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान झगड़े में गुम चोट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के दो बेटे भी विवाद में घायल हो गए। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के बेटे के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। पढ़ें विस्तृत खबर...



खुशखबरीः पिंजौर और कालका के 242 फ्लैटों के लिए 15 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
हरियाणा आवास बोर्ड ने पंचकूला जिले के पिंजौर, कालका में तीन मंजिला 242 फ्लैटों के लिए आवेदन करने का एक और मौका दिया है। आर्थिक रूप से कमजोर व बीपीएल परिवार अब 15 नवंबर तक फ्लैटों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के मुख्य प्रशासक अंशज सिंह ने बताया कि ये फ्लैट पिंजौर, कालका के सेक्टर-3, 4, 4ए में मौजूद हैं। इनके लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे। इस तिथि को बढ़ाकर 15 अक्तूबर तक कर दिया था।  पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed