फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   70 thousand BJP workers will give information about public interest schemes to 7 lakh families in Haryana

हरियाणाः 7 लाख परिवारों को भाजपा के 70 हजार कार्यकर्ता बांटेंगे जनहित योजनाओं का थैला

Thu, 14 Oct 2021 02:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 14 Oct 2021 02:28 PM IST
सार

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 39 साल बाद भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक हुई। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि हरियाणा के 7 लाख परिवारों को भाजपा के 70 हजार कार्यकर्ता जनहित योजनाओं का थैला भेंट करेंगे।

विज्ञापन
70 thousand BJP workers will give information about public interest schemes to 7 lakh families in Haryana
ओमप्रकाश धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भाजपा के 7 साल 7 कमाल कार्यक्रम के तहत 27 अक्तूबर को डॉ. मंगलसेन की जयंती तक 70 हजार कार्यकर्ता प्रदेश के 7 लाख परिवारों में घर-घर जाएंगे और सरकारी जनहित योजनाओं का थैला सौंपेंगे। इसके साथ ही 6 अप्रैल को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर पन्ना समितियों के साथ एक नया कैडर खड़ा किया जाएगा। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुई भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा त्रिदेव, जिसमें बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बीएलए 2 की नियुक्ति की जाएगी। बूथों पर त्रिदेवों की नियुक्ति के बाद पन्ना प्रमुख और पन्ना समितियों का गठन किया जाएगा। भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। सरकार ने किसानों के लिए अच्छी योजनाएं लागू की हैं और भ्रष्टाचार खत्म कर युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-करनालः घीड़ अनाज मंडी में करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा, सुपरवाइजर समेत चार मंडी कर्मियों और 28 आढ़तियों पर एफआईआर
विज्ञापन


7500 स्थानों पर गाया जाएगा वंदे मातरम्
धनखड़ ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित प्रांतीय परिषद की बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि 23 जनवरी से 15 अगस्त तक सभी मोर्चों के सदस्य कार्यक्रम करेंगे। इसमें हर जिले में शहीदों के चित्रों की प्रदर्शनी और संगोष्ठी होगी। साथ ही 7500 स्थानों पर 75-75 कार्यकर्ता एकत्र होकर वंदे मातरम् और कौमी तराना का गायन करेंगे। धनखड़ ने भी कहा कि युवा मोर्चा से आह्वान किया कि वे युवाओं को लेकर हुसैनीवाला और जलियांवाला बाग लेकर जाएं, ताकि युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा हो। वहीं, काला पानी में सजा काटने वाले परिवार के सदस्यों को भी वे वहां का दौरा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-हरियाणाः नारनौल के डीएसपी की बेटी रीदम सांगवान ने अमेरिका में गाड़े झंडे, जीते 4 गोल्ड


39 साल बाद हुई परिषद की बैठक, अब हर तीन साल बाद होगी
पंचकूला में भाजपा प्रांत परिषद की बैठक 39 साल बाद हुई है। इससे पहले 1982 में यह बैठक हुई थी। उस समय भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कमला वर्मा थीं। सीएम मनोहर लाल ने बैठक के लिए प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब ऐसी बैठक हर तीन साल के बाद किया करेंगे।

ये रहे मौजूद
बैठक को केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत और प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने संबोधित किया। मौके पर डॉ. पवन सैनी, विधायक मोहनलाल, एडवोकेट वेदपाल, महिला मोर्चे की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान समेत तमाम मंत्री, विधायक और भाजपा के 3500 कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-कैथल में डबल मर्डरः आधी रात मोहना में मां-बेटी की हत्या, बेटा गंभीर

मनोहर बोले-हम सत्ता के माध्यम से सेवा का भाव रखते हैं
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज केंद्र और प्रदेश में हमारी सरकार है, इसलिए हम सब कार्यकर्ताओं पर जिम्मेदारी भी अधिक है। एक समय था जब विकट परिस्थितियां थी, आज समय अनुकूल है। इसलिए संगठन के विचार को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक लेकर जाओ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व की सरकारों ने ऐसा माहौल बना रखा था कि केवल राजनीतिक लोगों और उनके परिवारों के इर्द-गिर्द ही सत्ता घूमती थी। हमने चीजों को बदला है, हम सत्ता के माध्यम से सेवा का भाव रखते हैं। केंद्र और प्रदेश की लगभग 580 योजनाएं गरीबों के लिए बनी हैं। हमारा उद्देश्य प्रदेश की जनता को गरीबी रेखा से मुक्त करना है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन के साथ अपने व्यक्तिगत विकास के लिए भी काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed