Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Before the election announcement, the mayor installed development-related signboards at 12 locations in a single day.

Chandigarh News: चुनाव की घोषणा से पहले मेयर ने एक दिन में 12 जगह लगाए विकास के बोर्ड

Fri, 20 Nov 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Before the election announcement, the mayor installed development-related signboards at 12 locations in a single day.
चुनाव की घोषणा से पहले मेयर ने एक दिन में 12 जगह लगाए विकास के बोर्ड
विज्ञापन

10 पार्कों का उद्घाटन, दो परियोजनाओं का शिलान्यास; 3.38 करोड़ के काम शुरू करवाए, खुड्डा अलीशेर में बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मेयर सौरभ जोशी ने एक ही दिन में 12 जगह उद्घाटन और शिलान्यास कर विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया। इनमें 10 पार्कों का उद्घाटन और दो विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है। खास बात यह है कि ये कार्यक्रम उस दिन हुए, जब राज्य चुनाव आयुक्त विजय देव निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। एक ही दिन में 12 जगह मेयर के नाम के बोर्ड लगाए गए। दोनों नई परियोजनाओं पर करीब 3.39 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
खुड्डा अलीशेर में 1.56 करोड़ से बनेगा खेल स्टेडियम
खुड्डा अलीशेर गांव के मौजूदा स्टेडियम को 1 करोड़ 56 लाख 80 हजार 774 रुपये की लागत से आधुनिक बनाया जाएगा। यहां टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट के साथ रनिंग ट्रैक, ग्रीन रूम और शौचालय बनाए जाएंगे। इससे गांव के खिलाड़ियों को एक ही परिसर में कई खेलों की सुविधाएं मिलेंगी। मेयर ने बुधवार को परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान एरिया पार्षद जसविंदर कौर सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो सेक्टरों का सीवरेज नेटवर्क होगा अपग्रेड
सेक्टर-55 और 56 में अमृत-2.0 योजना के तहत 1 करोड़ 82 लाख 6 हजार 354 रुपये से सीवरेज नेटवर्क मजबूत किया जाएगा। मेयर ने वार्ड-29 के पार्षद मनवर की मौजूदगी में काम शुरू करवाया। इसके तहत सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन और पुराने कम्युनिटी सेंटर के आसपास के क्षेत्र से सीवरेज को सेक्टर-55 स्थित संप पंप तक पहुंचाने की व्यवस्था बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-15 और 26 के पार्क भी शामिल
10 पार्कों में सेक्टर-15 ए और बी का दोबारा विकसित फ्लोरल गार्डन और सेक्टर-26 का ड्रीम पार्क प्रमुख हैं। इसके अलावा सेक्टर-16ए में एक, सेक्टर-16डी में दो और सेक्टर-24डी में सात नेबरहुड पार्कों का उद्घाटन किया गया। मेयर ने कहा कि निगम पार्कों, ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed