फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Top News 12 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: राम रहीम समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित, प्रदेश में उर्दू पढ़ाने के लिए जल्द बनेगी योजना

Tue, 12 Oct 2021 05:38 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 12 Oct 2021 05:38 PM IST
सार

एक चिट्ठी और उसके बाद हुई जांच ने राम रहीम की हकीकत सबके सामने ला दी थी। सीबीआई की जांच में आरोप सही मिले। मामला अदालत पहुंचा और साध्वी की गुमनाम चिट्ठी ने यौन शोषण के मामले में राम रहीम को जेल तक पहुंचाया। चिट्ठी छापने वाले पत्रकार भी हत्या कर दी गई थी। शक हुआ कि चिट्ठी रणजीत सिंह ने अपनी बहन से लिखवाई है तो उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया।

विज्ञापन
Haryana Top News 12 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार के आदेश के बावजूद मेवात मॉडल स्कूलों का समायोजन स्कूल शिक्षा विभाग में नहीं हो रहा है। अप्रैल 2021 से इन्हें समायोजित किया जाना था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 12 नवंबर 2020 को मेवात विकास बोर्ड की बैठक में स्कूलों का समायोजन करने की घोषणा की थी। सरकार के आदेश लागू न होने से स्कूलों के स्टाफ को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मेवात विकास बोर्ड ने अप्रैल 2021 से ही शिक्षक व गैर-शिक्षक स्टाफ का वेतन रोक दिया है।  अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित, 18 अक्तूबर को होगा एलान
बहुचर्चित रणजीत सिंह हत्याकांड मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने मंगलवार को डेरामुखी राम रहीम समेत पांच दोषियों की सजा पर बहस पूरी कर ली है। अब 18 अक्तूबर को सजा का एलान होगा। पूरे पंचकूला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। पुलिस ने 17 नाके लगाकर शहर की सुरक्षा में 700 जवानों को तैनात किया था। जिला अदालत के बाहर भी पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात थे। जिले में धारा-144 लागू थी। राम रहीम इन दिनों रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन



अर्श से फर्श का सफर: इस गुमनाम चिट्ठी ने खोले थे राम रहीम के काले कारनामे, फिर शुरू हुआ था कत्ल का दौर

एक चिट्ठी और उसके बाद हुई जांच ने राम रहीम की हकीकत सबके सामने ला दी थी। सीबीआई की जांच में आरोप सही मिले। मामला अदालत पहुंचा और साध्वी की गुमनाम चिट्ठी ने यौन शोषण के मामले में राम रहीम को जेल तक पहुंचाया। चिट्ठी छापने वाले पत्रकार भी हत्या कर दी गई थी। शक हुआ कि चिट्ठी रणजीत सिंह ने अपनी बहन से लिखवाई है तो उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया। आइए पढ़ते हैं साध्वी की वो गुमनाम चिट्ठी, जिसने राम रहीम के पतन की शुरुआत की। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन



हरियाणा: सरकार ने विश्वविद्यालयों पर छोड़ा प्रो-वीसी लगाने का फैसला, कार्यकारी परिषद की बैठक में असहमति पर संभव नहीं नियुक्ति
हरियाणा सरकार ने वीसी के अलावा प्रो-वीसी की नियुक्तियों का फैसला विश्वविद्यालयों पर छोड़ दिया है। विवि की कार्यकारी परिषद की बैठक में अगर सहमति बनती है तो प्रो-वीसी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। असहमति की स्थिति में नियुक्ति संभव नहीं है। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रो-वीसी लगाने संबंधी प्रस्ताव 22 विवि के वीसी को भेज दिया है। वीसी कार्यकारी परिषद की अगली बैठक में इसे सलाह-मशविरा और मंजूरी के लिए पेश करेंगे। परिषद की असहमति की स्थिति में नियुक्तियां संभव नहीं होंगी। विभाग के प्रस्ताव को पारित कराने में वक्त लग सकता है।  पढ़ें विस्तृत खबर... 


हरियाणा: प्रदेश में उर्दू पढ़ाने के लिए जल्द बनेगी योजना, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बनेंगे 5 कम्यूनिटी सेंटर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जो भाषा बहुलता में प्रयोग की जा रही है, उसको भविष्य में पढ़ाए जाने को लेकर योजना बनाई जाएगी। इससे उस क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ सीधे संवाद के दौरान उर्दू भाषा के संदर्भ में की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नसीम अहमद, भूपेश्वर दयाल मौजूद रहे। पढ़ें विस्तृत खबर... 



हरियाणाः एक नवंबर से पीपीपी के माध्यम से मिलेंगी सेवाएं, मुख्यमंत्री ने ली हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण की पहली बैठक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 1 नवंबर से विभिन्न विभागों द्वारा दी जा रही सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ केवल परिवार पहचान पत्र के माध्यम से दिया जाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (एचपीपीए) की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे।  पढ़ें विस्तृत खबर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed