फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana will soon have a plan to teach Urdu

हरियाणा: प्रदेश में उर्दू पढ़ाने के लिए जल्द बनेगी योजना, मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बनेंगे 5 कम्यूनिटी सेंटर

Tue, 12 Oct 2021 01:02 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 12 Oct 2021 01:02 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में हमें अमन-चैन और भाईचारे के साथ मिलकर रहना है। एक-दूसरे की मदद और उनके रीति-रिवाजों का सम्मान करेंगे, तभी सभ्य समाज की परिकल्पना साकार होगी।

विज्ञापन
Haryana will soon have a plan to teach Urdu
सीएम मनोहर लाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जो भाषा बहुलता में प्रयोग की जा रही है, उसको भविष्य में पढ़ाए जाने को लेकर योजना बनाई जाएगी। इससे उस क्षेत्रों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ सीधे संवाद के दौरान उर्दू भाषा के संदर्भ में की। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष नसीम अहमद, भूपेश्वर दयाल मौजूद रहे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नारे पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में हमें अमन-चैन और भाईचारे के साथ मिलकर रहना है। एक-दूसरे की मदद और उनके रीति-रिवाजों का सम्मान करेंगे, तभी सभ्य समाज की परिकल्पना साकार होगी। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: जींद: शराब पीकर बेटी से की छेड़छाड़, रोकने पर पत्नी के सिर पर रॉड से किया वार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन



मोर्चा की मांग पर मुख्यमंत्री ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में 5 कम्युनिटी सेंटर बनाने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारियों को 5 स्थानों का चयन कर सूची देने को कहा। श्मशान घाट और कब्रिस्तानों के विकास को डीसी को लिखकर दें। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के सभी लोगों का परिवार पहचान पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed