फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Top News 06 October 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: ऐलनाबाद उपचुनाव में किसानों ने उतारा उम्मीदवार और पुलिस की चेकिंग से केजीपी पर लगा जाम

Wed, 06 Oct 2021 05:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 06 Oct 2021 05:09 PM IST
सार

वर्ष 2017 में जींद के भिवानी रोड पर रहने वाली हरियाणवी कलाकार काजल दहिया के पिता रामचंद्र की मौत इत्तेफाकिया नहीं बल्कि हत्या हुई थी। यह खुलासा कैथल में पकड़े गए राजेश ने पुलिस पूछताछ में किया है। राजेश काजल दहिया का प्रेमी बताया जा रहा है। फिलहाल काजल दहिया कैथल में ही रह रही हैं।

विज्ञापन
Haryana Top News 06 October 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सभी 22 जिलों में ‘एक जिला, एक उत्पाद’ योजना को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। कृषि, बागवानी, दूध, पोल्ट्री आदि क्षेत्र से संबंधित उत्पादों को इसमें शामिल किया गया है। सरकार योजना के तहत आर्थिक और तकनीकी सहायता कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देगी। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ेंगे किसान: अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार होंगे उम्मीदवार
ऐलनाबाद उपचुनाव में बुधवार को नया मोड़ आ गया। कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने भी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतार दिया है। हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकल पचार को उम्मीदवार बनाया गया है। मोर्चा के पदाधिकारियों ने उम्मीदवार उतारने पर सहमति जताई और संयुक्त किसान मोर्चा से उम्मीदवार उतारने की अपील की।  पढ़ें विस्तृत खबर...  
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी मामला: बागपत पुलिस की चेकिंग से केजीपी पर जाम, डीएम-एसपी खुद करा रहे वाहनों की जांच
लखीमपुर खीरी मामले को लेकर यूपी प्रशासन अलर्ट पर है। बागपत बॉर्डर पर सघन तलाशी के बाद ही वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इसके चलते कुंडली-गाजियाबाद-पलवल हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई है। वाहनों की पूरी तलाशी लेने व सवारियों के नाम-पता पूछने के बाद ही उन्हें यूपी में प्रवेश करने दिया जा रहा है। जाम की स्थिति बनने के साथ ही लखीमपुर खीरी में किसानों के अंतिम संस्कार में जा रहे उनके साथी किसानों में रोष व्याप्त है। पढ़ें विस्तृत खबर... 
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा खुलासा: काजल दहिया के पिता की हुई थी हत्या, प्रेमी संग मिल उतारा था मौत के घाट, चार साल बाद खुला राज
वर्ष 2017 में जींद के भिवानी रोड पर रहने वाली हरियाणवी कलाकार काजल दहिया के पिता रामचंद्र की मौत इत्तेफाकिया नहीं बल्कि हत्या हुई थी। यह खुलासा कैथल में पकड़े गए राजेश ने पुलिस पूछताछ में किया है। राजेश काजल दहिया का प्रेमी बताया जा रहा है। फिलहाल काजल दहिया कैथल में ही रह रही हैं। कैथल पुलिस से मिली रिपोर्ट के आधार पर काजल दहिया, उसके प्रेमी राजेश व गांव मांडी निवासी कृष्ण के खिलाफ हत्या करने, शव को खुर्द-बुर्द करने व सुबूत मिटाने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।  पढ़ें विस्तृत खबर... 

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश: विवाह अवैध तो भी गुजारा भत्ते से नहीं किया जा सकता इनकार
दूसरे विवाह के समय महिला का पूर्व के पति से तलाक न होने के चलते विवाह अवैध है, यह दलील देते हुए गुजारा भत्ता आदेश खारिज करने की अपील पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि भले ही विवाह न भी हुआ हो, लेकिन साथ में संबंध में रहना पीड़िता को गुजारा भत्ता देने का आधार है।  पढ़ें विस्तृत खबर


दर्दनाक: हिमाचल में कैथल के दो सगे भाइयों समेत चार की मौत, हादसे ने उजाड़ी तीन परिवारों की खुशियां
जाट कॉलेज के पूर्व प्रधान एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता गांव मालखेड़ी के पूर्व सरपंच दर्शन सिंह मालखेड़ी के दो बेटों राहुल व अभिषेक और गांव जाखौली निवासी एवं भगत सिंह कालोनी में रह रहे मोहित और गांव बालू निवासी रॉबिन की हिमाचल के बिलासपुर के निकट एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। पढ़ें विस्तृत खबर... 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed