फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmers Will Contest Ellenabad by-election Vikal Pachar has been made Candidate

ऐलनाबाद उपचुनाव: हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा ने विकल पचार को बनाया उम्मीदवार, संयुक्त मोर्चा असहमत

Wed, 06 Oct 2021 01:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 06 Oct 2021 01:37 PM IST
सार

कालांवाली में किसान महापंचायत के दौरान किसान नेताओं ने विकल पचार की उम्मीदवारी पर कहा कि उन्हें संयुक्त किसान मोर्चा का कोई समर्थन नहीं है। इनेलो नेता अभय सिंह चैटाला के चुनाव लड़ने के सवाल पर किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के समर्थन में उन्होंने इस्तीफा दिया था। अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। बावजूद इसके वे खुद चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Farmers Will Contest Ellenabad by-election Vikal Pachar has been made Candidate
सिरसा में ऐलनाबाद उपचुनाव लड़ने की घोषणा करते किसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐलनाबाद उपचुनाव में इस बार मुख्य मुद्दा तीन कृषि कानून हैं। इनको लेकर ज्यादातर पार्टियां मैदान में उतर रही हैं। इसी बीच बुधवार को एक निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने विकल पचार को अधिकारिक तौर पर उम्मीदवार घोषित कर दिया। दावा किया है कि विकल पचार 8 अक्तूबर को नामांकन दर्ज करेंगे। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा ने विरोध जताते हुए विकल पचार की उम्मीदवारी पर कहा है कि उनसे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश: विवाह अवैध तो भी गुजारा भत्ते से नहीं किया जा सकता इनकार  
विज्ञापन


हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान नेता विकल पचार, रामनिवास भादू अध्यक्ष हलका डबवाली, कालांवाली ब्लाक के प्रधान सतपाल नंबरदार, संयोजक जगबीर घसोला, एमएसपी संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप धनखड़, भूमि बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप धनखड़ और भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार के अध्यक्ष सुखदेव सिंह एकत्रित हुए। जगबीर घसोला ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा से अपील की गई थी कि वे अपने स्तर पर किसान उम्मीदवार घोषित करें, लेकिन ऐसा नहीं किया। इसलिए किसानों की आवाज उठाने के लिए वे अपना उम्मीदवार मैदान में उतार रहे हैं। प्रदीप धनखड़ ने कहा कि अगर संयुक्त मोर्चा अपना उम्मीदवार उतारता है तो हमारा उम्मीदवार ऐलनाबाद उपचुनाव से अपना नाम वापस लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कालांवाली में किसान महापंचायत के दौरान किसान नेताओं ने विकल पचार की उम्मीदवारी पर कहा कि उन्हें संयुक्त किसान मोर्चा का कोई समर्थन नहीं है। इनेलो नेता अभय सिंह चैटाला के चुनाव लड़ने के सवाल पर किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के समर्थन में उन्होंने इस्तीफा दिया था। अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। बावजूद इसके वे खुद चुनाव लड़ रहे हैं। अभय को किसान प्रत्याशी का समर्थन करना चाहिए और खुद चुनाव लड़ने का फैसला बदलना चाहिए।


गोबिंद कांडा का दावा - भाजपा से टिकट मिला, आज करेंगे नामांकन दाखिल
विधायक गोपाल कांडा के छोटे भाई गोबिंद कांडा ने मीडिया को पत्र भेजकर ऐलनाबाद उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का दावा किया है। हालांकि भाजपा की ओर से अब तक उन्हें टिकट देने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला 8 अक्तूबर को नामांकन दर्ज करेंगे। 8 अक्तूबर को ही नामांकन का अंतिम दिन है। फिर भी कांग्रेस अभी प्रत्याशी की घोषणा को लेकर पत्ते नहीं खोल रही।    
 
हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा फैसले लेने के लिए स्वतंत्र : पचार
किसान नेता विकल पचार ने कहा कि पंजाब, उत्तरप्रदेश मिशन की तरह ऐलनाबाद मिशन भी चलाया जाना चाहिए। संयुक्त मोर्चा इस पर कुछ भी नहीं बोल रहा। हरियाणा के किसान लगातार संघर्ष से जुड़ रहे हैं। संयुक्त मोर्चा के फैसला नहीं लेने पर हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed