{"_id":"60d85de68ebc3e2d93144ca8","slug":"haryana-top-five-news-27-june-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: पांच जुलाई तक बढ़ी पाबंदी, चरखी दादरी में हादसे में दोस्तों की मौत, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: पांच जुलाई तक बढ़ी पाबंदी, चरखी दादरी में हादसे में दोस्तों की मौत, पढ़ें- पांच बड़ी खबरें
Sun, 27 Jun 2021 04:59 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 27 Jun 2021 04:59 PM IST
सार
हरियाणा में अब पांच जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। सरकार ने रविवार को आदेश जारी कर दिया है। राहत की बात यह है कि प्रदेश की सभी दुकानें सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक खुलेंगी। इस दौरान सभी लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय मानने होंगे।
विज्ञापन
हरियाणा की पांच बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा सरकार ने पांच जुलाई तक कोरोना की वजह से लागू मौजूदा पाबंदियों को बढ़ा दिया है। इस दौरान सरकार ने प्रदेशवासियों को कई रियायतें भी दी हैं। सभी लोगों को सामाजिक दूरी, मास्क और साफ सफाई का ध्यान रखना होगा। सरकार के तमाम उपायों के बीच फरीदाबाद में प्रदेश का पहला डेल्टा प्लस वैरिएंट का मामला सामने आया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद सतर्क है।
विज्ञापन
इस बीच सरकार ने जल संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा में अब धान की जगह चारा उगाने व खेत खानी रखने पर सरकार 7000 हजार रुपये देगी। उधर, चरखी दादरी में एक दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों घरों में नौजवानों की मौत से कोहराम मच गया। झज्जर में तहसील कार्यालय में आग लगने से वहां रखा सारा रिकॉर्ड जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
हरियाणा में पांच जुलाई तक लॉकडाउन
हरियाणा सरकार ने राज्य में कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को पांच जुलाई तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है। प्रदेश में सभी दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। हालांकि सरकार ने इसके लिए समय सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक का निर्धारित किया है। इस दौरान मॉल्स भी सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक खुल सकेंगे। पढ़ें- विस्तृत खबर
विज्ञापन
एक साथ दो दोस्तों की गई जान
दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर नेशन हाइवे-152-डी के निर्माणाधीन पिल्लर के समीप शनिवार रात सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतक शहर के काठमंडी और सैनीपुरा क्षेत्र के रहने वाले थे। एक ने दादरी सिविल अस्पताल तो दूसरे ने पीजीआई में दम तोड़ा। पढ़ें- विस्तृत खबर
तहसील कार्यालय में लगी आग, रिकॉर्ड राख
झज्जर के लघु सचिवालय में स्थित तहसील कार्यालय की बिक्री सेल में अज्ञात कारणों के चलते रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे आग लग गई। कार्यालय से धुआं निकलता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। पढ़ें- विस्तृत खबर
धान न बोने पर मिलेंगे 7000 रुपये
हरियाणा सरकार धान की जगह चारा उगाने या अपने खेत खाली रखने पर भी किसानों को मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत सात हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फसल विविधीकरण के तहत मेरा पानी-मेरी विरासत योजना को खरीफ 2021 के लिए भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। पढ़ें- विस्तृत खबर
फरीदाबाद में मिला पहला डेल्टा वैरिएंट केस
फरीदाबाद जिले में हरियाणा का पहला डेल्टा प्लस वैरिएंट केस सामने आने पर सरकार सतर्क हो गई है। रोगी के सभी संपर्कों को तलाशा जा रहा है। कोरोना के सामान्य मामलों के अलावा डेल्टा व डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामलों वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित होंगे। सरकार ने सभी डीसी को निर्देश दे दिए हैं। पढ़ें- विस्तृत खबर