फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana top five news 22 August 2022

हरियाणा की पांच बड़ी खबरें: महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा, कोरोना प्रतिबंध छह सितंबर तक बढ़ा

Sun, 22 Aug 2021 05:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Aug 2021 05:24 PM IST
सार

हरियाणा में सभी दुकानें और माल्स खुलेंगे। रोजाना सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन और साफ-सफाई को अपनाने के बाद स्विमिंग पुल खोलने की इजाजत होगी। कोविड गाइडलाइन अपनाने पर जिम और स्पा भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे। क्लब हाऊस, रेस्टोरेंट, गोल्फ कोर्स के बार 50 फीसदी की बैठने की क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी।

विज्ञापन
Haryana top five news 22 August  2022
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने कोरोना प्रतिबंधों को छह सितंबर तक बढ़ दिया है। वहीं सवा तीन लाख महिलाओं को सरकार ने रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। सरकार इन महिलाओं का बीमा प्रीमियम भरेगी। उधर, प्रदेश के पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन न होने की वजह से करोड़ों रुपये की किताबें बर्बाद हो रही हैं। पढ़ें हरियाणा की पांच बड़ी खबरें...

विज्ञापन


सरकार ने छह सितंबर तक बढ़ाया कोरोना प्रतिबंध

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन छह सितंबर तक बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने रात्रि कर्फ्यू को पहले ही हटा दिया था। रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी की क्षमता के साथ खुलेंगे। इस दौरान कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। यहां पढ़ें विस्तृत खबर
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों के विभाग सवा माह में ही बदले

हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के अफसरों के विभागों में सवा माह के भीतर एक और बदलाव हुआ है। 8 जुलाई को आवंटित विभागों में 18 अगस्त को फेरबदल किया गया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर के महकमों में वृद्धि हुई है। अतिरिक्त प्रधान सचिव अमित अग्रवाल के पास दस व उप प्रधान सचिव आशिमा बराड़ के पास 12 विभाग रहेंगे। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर खिंचवाने के बाद अब मासूम को प्रदर्शन में शामिल करने पर घिरी कांग्रेस

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कांग्रेस के पेपर लीक प्रदर्शन में मासूम को शामिल करने पर स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा ने चंडीगढ़ के डीसी को पत्र लिखकर कांग्रेस नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक शकुंतला खटक, कुलदीप वत्स व अन्य के लिए खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

पुस्तकालयों में लाइब्रेरियन नहीं, किताबें हो रहीं बर्बाद

हरियाणा के सैकड़ों पुस्तकालय बिना लाइब्रेरियन के चल रहे हैं। वर्षों से पद नहीं भरे जाने के कारण करोड़ों की किताबें हर साल बर्बाद हो रही हैं। स्कूलों में लाइब्रेरियन के 189 पद मंजूर हैं, जिनमें से 10 ही भरे हैं। कॉलेजों में अटेंडेंट, बुक बाइंडर व री-स्टोरर पुस्तकालय का काम देख रहे हैं। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

सवा तीन लाख महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा
हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूह की 3.25 लाख महिलाओं को रक्षाबंधन के पर्व पर तोहफा दिया है। ये महिलाएं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी हुई हैं। सरकार ने इन महिलाओं का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का प्रीमियम मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना से भरने का निर्णय लिया है। यहां पढ़ें विस्तृत खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed