फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Temperature Breaking Record, Summer Season

हरियाणाः सूर्य की तपिश ने तोड़ा 8 साल का रिकॉर्ड, पारा 44.1 डिग्री पहुंचा, उमस से लोग परेशान

Sat, 04 Jul 2020 01:11 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हिसार
अमर उजाला, हिसार Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 04 Jul 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Haryana Temperature Breaking Record, Summer Season
गर्मी का सितम
सूर्य की तपिश लगातार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रही है। शुक्रवार को भी हिसार का तापमान रिकॉर्ड तोड़ 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। 2012 के बाद पिछले आठ वर्षों में पहली बार तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। दिनभर कड़ी धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान रहे। शाम के समय उमस ने लोगों को पसीने से तर बतर कर दिया। इससे पहले वीरवार को तापमान छह वर्षों के जुलाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था और यह 42.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को इसमें 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान पिछले 10 वर्षों का तीसरा सबसे अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2012 में यह चार जुलाई को 45 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। 2009 में आठ जुलाई को यह 44.5 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वर्ष 1947 में 13 जुलाई को 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


रात्रि तापमान तीन डिग्री बढ़कर 31.5 पर पहुंचा  
मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई। वीरवार की रात तापमान रिकॉर्ड तोड़ 31.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार की रात को यह 28.6 डिग्री सेल्सियस था। सुबह के समय मौसम में 52 प्रतिशत और शाम के समय 29 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed