फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana senior IAS officer Ashok Khemka once again in News

Haryana News: अशोक खेमका की बढ़ी मुश्किलें, आपराधिक अवमानना याचिका दाखिल

Thu, 24 Nov 2022 09:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 24 Nov 2022 09:44 PM IST
सार

याचिका में अपील की गई है कि अशोक खेमका के खिलाफ न्यायालय की आपराधिक अवमानना के तहत कार्रवाई की जाए। हरियाणा के एडवोकेट जनरल के पास यह याचिका गुरुवार को दाखिल की गई है। इस याचिका को एजी की मंजूरी मिलने के बाद हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई आरंभ होगी।

विज्ञापन
Haryana senior IAS officer Ashok Khemka once again in News
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। फाइनेंशियल कमिश्नर के तौर पर अपनी अदालत में सुनवाई के दौरान वकील पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ न्यायालय की आपराधिक अवमानना के तहत कार्रवाई के लिए याचिका दाखिल की गई है। हरियाणा एजी ऑफिस से मंजूरी के बाद हाईकोर्ट इस पर सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


याचिका दाखिल करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बताया कि अशोक खेमका सप्ताह में एक दिन फाइनेंशियल कमिश्नर के तौर पर सुनवाई करते हैं। उनकी कोर्ट में वित्तीय मामलों की सुनवाई होती है। ऐसे ही एक मामले में सुनवाई के दौरान उन्होंने एक वकील को बेइज्जत किया और उसके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की। 
विज्ञापन


याचिका में बताया गया कि इस प्रकार वकील से व्यवहार करना गलत है और पूरी वकील बिरादरी का अपमान है। इसके साथ ही उन्होंने न्याय पालिका का भी अपमान किया है। याचिका में बताया गया कि वकील को लेकर ऐसे शब्द कहे गए जिसे याचिका में लिखा भी नहीं जा सकता। ऐसा कर उन्होंने न्याय की प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास किया है। ऐसे में उनके खिलाफ न्यायालय की आपराधिक अवमानना का मामला बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में अपील की गई है कि अशोक खेमका के खिलाफ न्यायालय की आपराधिक अवमानना के तहत कार्रवाई की जाए। हरियाणा के एडवोकेट जनरल के पास यह याचिका गुरुवार को दाखिल की गई है। इस याचिका को एजी की मंजूरी मिलने के बाद हाईकोर्ट में इसकी सुनवाई आरंभ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed