फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Selfie with Daughter campaign will motivate unmarried daughters to vote

Haryana: अविवाहित बेटियों को मतदान के लिए प्रेरित करेगा सेल्फी विद डॉटर अभियान

Wed, 15 May 2024 02:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 May 2024 02:23 PM IST
सार

सुनील जागलान ने कहा कि लड़कियों के मतदान करने से देश में महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता आएगी।

विज्ञापन
Haryana: Selfie with Daughter campaign will motivate unmarried daughters to vote
जागरूक करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेल्फी विद डॉटर अभियान के संस्थापक सुनील जागलान ने स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान प्रतिशत की मुहिम शुरू की है। इसके तहत वे माता पिता को प्रेरित कर अविवाहित बेटियों से मतदान करवाने की मुहिम चला रहे है। हरियाणा के राज्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने भी इस मुहिम की सराहना की है।

विज्ञापन


सुनील जागलान ने बताया कि संस्था के सर्वे में पता चला कि उतर भारत में अविवाहित लड़कियों का मतदान प्रतिशत बहुत कम है। इसमें भी हरियाणा में स्थिति ज्यादा खराब है।
विज्ञापन


इसलिए हमने अपील की है कि मतदान केंद्र में माता-पिता अपनी बेटी के साथ मतदान करने के बाद सेल्फी विद डॉटर को #selfiewithdaughter लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें या www.selfiewithdaughter.org पर अपलोड करें। इन फोटो में से तीन को नौ जून को अंतरराष्ट्रीय सेल्फी विद डॉटर दिवस पर बेस्ट सेल्फी विद डॉटर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed